26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक इक्कीस महीने तक भारत तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के इशारों पर नाचा.....हर व्यक्ति के अधिकार छिन लिए गए और विशेष व्यक्तियों को जेल की हवा खिलाई गयी.....लगभग एक लाख लोगों को जेल के दर्शन कराये गए.........श्री जयप्रकाश नारायण ने इसे भारतीय इतिहास की काली अवधि कहा.....
आज अमित शाह कह रहे थे आपातकाल तानाशाही मानसिकता का परिचायक है.......पर प्रश्न यह उठता है के वर्तमान में जिस प्रकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भगवा ब्रिगेड द्वारा पाबन्दियाँ लगाई जा रही हैं उससे यह नहीं लगता के हम एक और आपातकाल झेल रहे हैं.......कहीं पत्रकार को ज़िंदा जला दिया जाता है, कहीं प्रगतिशील विचारधारा के नेता का क़त्ल कर दिया जाता है, कहीं गिरीश कर्नार्ड जैसे कलाकार के नाटक के मंचन पर तोड़फोड़, कहीं धार्मिक कट्टरता के नाम पर दंगे, कहीं सम्पूर्ण दलित बस्ती को जला देना, कहीं आदिवासियों की ज़मीन छिनना, कहीं भारत को विदेशियों के हाथों कई माध्यमों से सौंपना, कहीं अतिशय आत्मप्रशंसा द्वारा आम नागरिकों के पैसे का हनन आदि अनेकानेक समस्याओं से मुझे यही लगता है के हम एक और आपातकाल जैसा ही समय झेल रहे हैं.....थोड़ा अंतर तो होगा ही इसमें और उसमें क्योंकि इसमें राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत धारा 352 नहीं लगी है बाकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले तो बदस्तूर जारी ही हैं......अब आप ही सोचें हम कैसे जी रहे हैं......ज़ख्म देने वाले जब मरहम लगाने का परिहास करते हैं तो गुस्सा ही आता है......
@ सुनील
No comments:
Post a Comment