Wednesday, December 31, 2014

नव वर्ष की मंगल कामनाएं

नव वर्ष के नव उपलक्ष में मैं मेरे सभी प्यारे मित्रों को ढेरों बधाइयाँ, शुभकामनाएं और मंगल कामनाएं देता हूँ। गुज़र जाते हैं साल दर साल यूँ ही। दे जाते हैं कुछ ख़ुशी कुछ गम की सौगाते। फिर भी गतिशीलता संसार का नियम है, सबको यूँ ही गतिशील रहना पड़ता है तभी जीवन में समरसता आ सकती है। आप सबका नया साल २०१५ नयी उम्मीद नया सवेरा लेकर आये यही प्रार्थना, यही दुआ, यही अरदास, यही प्रेयर, यही तमन्ना है मेरी आप सभी प्यारे मित्रों के लिए।

In this New Year I wish you all my loving friends peaceful, joyful, progressive, productive, prosperous Happy New Year 2015. Every Years passes at it's own pace. They will bring mix emotions to everyone. It's a combination of joy and sorrow combinely goes together. But we have to move forward because life couldn't be stagnant. So friends I hope that this new year will bring huge success in your life and makes this new year of yours one of the best years to remember. That's what i pray to the hidden Almighty. God bless you all.

Tuesday, December 30, 2014

बेलगाम

पीके यूँ हुड़दंग मचाते,
यह हैं ठेकेदार यहाँ के,

किसको कैसे जीना है अब,
यह हैं हमको रोज़ सिखाते,

बढ़ता हैं आक्रोश यहाँ पर,
इनके काले धंधों पर अब,

फिर भी यह न बाज़ हैं आते,
रोज़ बड़काते सबको यहाँ पर,

धर्म का कारोबार हैं करते,
सबके दिलों में ज़हर यह भरते,

गिर गयी है अब साख यह इनकी,
इसलिए यह तिलमिला गए हैं,

चलती है इनकी ही अब...सत्ता के गलियारों में,
मचेगा अब नफरत का तांडव...शहर के हर चौराहे पर,

इनका बस अब एक ही नारा...हिन्दू है हम सबका प्यारा,
मुस्लिम अब बन गया है दुश्मन...चैन न अब वो लेने पाये,

सियासत की अब हैं रोटियां सेकनी,
मज़लूमों की चिता से इनको...यही तो इनका नारा है,

ऐसे ही तो मिलेगी कुर्सी...मेरे अपने प्यारों को,
मचेगी फिर ही लूट यहाँ...कब से भूखे बैठे थे,

अब न थमेगा रथ यह इनका...अभी तो बस शुरुवात है,
अभी तो फैलेगी रक्तिम लालिमा...फ़िज़ा में चारों ओर यहाँ,

दिया है सबने अब है भुगतना...सालों साल सबको यह दंश,
अब न होगी भोर यहाँ पर...रहेगी काली रात ही छायी,

उम्मीदों के सूरज पे सब...उम्मीदें हो गयी खाक,
अब बस भूख है देखनी सबको...रोटी का जिनका सपना था,

धुआँ ही धुआँ अब रहेगा यहाँ पर...काली जिसकी सूरत होगी,
साँस न अब ले पायेगा कोई...वातावरण ही ऐसा अब यहाँ बन जायेगा..."

Sunday, December 28, 2014

साम्प्रदायिक सोहार्द बिगाड़ने की ओर

पहले लव ज़िहाद का मुद्दा, फिर धर्मांतरण और अब बहु लाओ बेटी बचाओ का नया मुद्दा बजरंग दल द्वारा उठाया गया है। उत्तर प्रदेश के प्रांत सहसंयोजक अज्जू चौहान का कहना है के भारत में हर वर्ष हिन्दू समाज की एक लाख लड़कियों को भगाया जाता है, तो इसलिए ‘बहू लाओ बेटी बचाओ’ अभियान के लिए संगठन की हरी झंडी मिलते ही जनजागरण शुरू हो जायेगा।

जैसा की सब जानते हैं के कुछ दिनों पहले आगरा के देवरी रोड इलाके के देवनगर स्लम बस्ती में हुआ धर्मान्तरण का मुद्दा सड़क से संसद तक गूंजा था। पर इनको अब किसी की भी परवाह कहाँ है। संसद में अब इनकी ही सरकार है और सड़क पर यह किसी की चलने नहीं देते। उस मुद्दे पर भी कमेटी बिठा दी गयी, जाँच के आदेश दे दिए गए ऊपरी स्तर पर, मगर नतीजा कुछ भी नहीं निकला जोकि कोई अचम्बे वाली बात नहीं थी।

अब नए मुद्दे 'बहु लायो बेटी बचाओ' के तहत हिन्दू लड़कों को प्रोत्साहित किया जायेगा के वो मुस्लिम और ईसाई धर्म की लड़कियों से शादी करें। इसके लिए उनको दल सहायता भी प्रदान करें। जो हिन्दू पहले से ऐसा कर चुके हैं उनको प्रश्रय भी दल द्वारा दिया जायेगा।

यह कैसी राजनीति है जो देश के सांपद्रायिक सोहार्द के माहौल को अस्थिर करने पर लगी हुई है। इससे हर धर्म के लोगों में होड़ लग जायेगी ऐसा करने में। फिर यह मेरे-तेरे धर्म की आग धीरे-धीरे सभी को अपने लपेटे में ले लेगी। इससे धार्मिक विद्वेष और अधिक बढ़ेगा और समाज में अराजकता की स्थिति पैदा होते देर नहीं लगेगी। पर शायद इसी से कुछ लोगों की राजनीति चलती है। मनुष्य को मनुष्य से बाँटकर ही वो अपने स्वार्थ की सिद्धि करते आये हैं और शायद करते रहेंगे।

गरीब और अनपढ़ जनता के मानस को अपने कब्ज़े में करके यह लोग उनसे क्या नहीं करवाते हैं। आपसी वैमनस्य, भाईचारे को तोड़कर राज़ करने की जो नीति अंग्रेजों ने अपनायी थी और कितने वर्षों तक भारत पर राज़ किया और अंत में जाते-जाते अँग्रेज़ भारतियों को कभी न मिटने वाला साम्प्रदायिकता का जो दंश दे गए थे, शायद उसी की पुनरावृति पूरी तरह इस समय भी भारत में देखने को मिल रही है। तोड़ो और राज़ करो वाली अंग्रेजी नीति का अन्धानुसरण इस समय वर्तमान भारतीय व्यवस्थावादियों द्वारा हमें देखने को मिल रही है।

इसी तरह चलता रहा तो भारत एक बार पुनः गुलामी की ओर अग्रसर हो जायेगा और बाहरी ताकतें जैसे प्राचीन समय में हमारी खुद की कमज़ोरियों का फायदा उठाकर हमें गुलाम बना लेती थी वैसे ही वर्तमान में भी वही समय हमें देखने को मिले तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। वैसे भी वर्तमान समय में भारत पर बाहरी हस्तक्षेप कुछ कम नहीं है कहीं यह आतंकवाद के रूप में, कहीं चीनी घुसपैठ, कहीं बांग्लादेशी घुसपैठ आदि कई रूपों में। उन लोगों को तो वैसे ही तलाश रहती हैं ऐसे मौकों की जिसका फायदा उठाने में वो चूकेंगे नहीं। तो वर्तमान समय की मांग है हमें आंतरिक रूप से मज़बूत और सुदृढ़ होने की, न की सांप्रदायिक तनाव फैलाकर समाज को बाँटने की। समय की मांग है आपसी भाईचारे और एकता की जिससे विश्व में यह कड़ा सन्देश जाये जिससे वो हमारे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने से पहले सौ बार सोचे।

सांप्रदायिक उन्माद की यह गन्दी राजनीति रोकनी होगी और तमाम बुद्धिजिवियों, सामाजिक संगठनों का यह कर्तव्य बनता है के वह लोगों को इस समस्या से अवगत करवाकर इसके बहकावे में न आने की सलाह, परामर्श दें। बच्चा जब युवा होता है तो उसमें भावुकता, जोश, समझ का आभाव बहुत अधिक होता है। उसके मानस का विकास तेज़ी से हो रहा होता है और उसकी जिज्ञासाएं अपने चरम पर होती हैं। उस समय उसको बरगलाकर आप किसी भी दिशा में मोड़ सकते हैं। हमारे तथाकथित व्यवस्थावादी, स्वार्थ की राजनीति करने वाले इस समय उन्हीं बच्चों को बरगलाकर उनके दिमाग में उल जलूल भर रहे हैं जिससे भारत को हानि हो रही है। भारत में वैसे भी वर्तमान में युवाओं की संख्या सर्वाधिक है तो इन युवाओं को भ्रमित करके ही कई स्वार्थी लोगों ने अपने स्वार्थ की सिद्धि की है। ज़रूरत है इन युवाओं को सत्य की पहचान करवाने की जिससे यह सही समय पर सही चुनाव करके समाज को सही राह पर आगे बढ़ा सकें जिससे देश में खुशहाली, अमन-चैन, आपसी भाईचारा और अधिक मज़बूत हो।

©® सुनील कुमार २८.१२.१४

Saturday, December 27, 2014

गुरु गोबिंद जी के प्रकाश उत्सव की बधाई

गुरु गोबिन्द सिंह (जन्म: २२ दिसम्बर १६६६, मृत्यु: ७ अक्टूबर १७०८) सिखों के दसवें गुरु थे। उनका जन्म बिहार के पटना शहर में हुआ था। उनके पिता गुरू तेग बहादुर की मृत्यु के उपरान्त ११ नवम्बर सन १६७५ को वे गुरू बने। वह एक महान योद्धा, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक नेता थे।
उन्होने सन १६९९ में बैसाखी के दिन
उन्होने खालसा पन्थ की स्थापना की जो सिखों के इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण
घटना मानी जाती है। उन्होने मुगलों या उनके सहयोगियों (जैसे, शिवालिक पहाडियों के राजा) के साथ १४ युद्ध लड़े।
गुरू गोबिन्द सिंह ने सिखों की पवित्र ग्रन्थ गुरु ग्रंथ साहिब को पूरा किया बिचित्र नाटक को उनकी आत्मकथा माना जाता है। यही उनके जीवन के विषय में
जानकारी का सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है। यह दसम ग्रन्थ का एक भाग है। दसम ग्रन्थ, गुरू गोबिन्द सिंह की कृतियों के संकलन का नाम है। सिखों के दस गुरु
हैं।
साभार  विकिपीडिया
गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव की आप सभी मित्रों को बहुत-बहुत बधाइयाँ।

स्त्री लेखन की महतवपूर्ण पुस्तकें

I am browsing [2014: नारीवादी हिन्दी साहित्य www.bbc.co.uk ]. Have a look at it! http://lm.facebook.com/l.php?u=http%3A%2F%2Fwww.bbc.co.uk%2Fhindi%2Findia%2F2014%2F12%2F141226_hindi_books_2014_feminist_rns%3FSThisFB&h=6AQFB81a3&s=1

हिन्दी साहित्य सम्मलेन, प्रयाग

हिन्दी साहित्य सम्मलेन, प्रयाग का ६९ वाँ अधिवेशन एवं परिसंवाद १३, १४ और१५ मार्च २०१५ को भुज, कच्छ (गुजरात) में आयोजित किया जा रहा है। कोई भी इसमें भाग ले सकता है बशर्ते वो सम्मलेन द्वारा दिए नियम व निर्देशों का पालन करे। अधिक विवरण साथ दी दो तस्वीरों से आप प्राप्त कर सकते हैं।

धन्यवाद
सुनील कुमार

Friday, December 26, 2014

स्वाइन फ्लू

स्वाइन फ्लू

पहले हैदराबाद में एक ही दिन में स्वाइन फ्लू से तीन लोगों की मृत्यु हो गयी और अब दिल्ली में एक 51 साल की स्वाइन फ्लू की मरीज़ ग़ाज़ियाबाद की महिला की लंग्स फेलियर से गंगाराम अस्पताल में मृत्यु हो गयी।

कभी स्वाइन फ्लू कभी एबोला.....प्रकृति के साथ मनुष्य की छेड़छाड़ और उसका दोहन निरंतर जारी है तो प्रकृति भी अब मनुष्य को लाइलाज़ बिमारियों की सौगात देकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार का बदला ले रही है.....मनुष्य को अभी भी संभल जाने की प्रकृति की यह चेतावनी है जिसकी अनदेखी करना मानवता को नष्ट करना होगा।....

पूँजी और अधिक से अधिक संचयन के मद में अन्धे मनुष्यों को आधुनिकता के नाम पर प्रकृति से खिलवाड़ करना बंद करना होगा अन्यथा प्रकृति अपने विकराल रूप इसी तरह दिखती रहेगी कभी भूंचाल, बाढ़, तूफ़ान, लाइलाज बीमारियों आदि से मनुष्यों को इसके संकेत भूतकाल में भी दे चुकी है, वर्तमान में भी दे रही है और भविष्य में और अधिक त्रासद रूप में देती रहेगी।

मैं मेरे दिल्ली के सभी प्यारे मित्रों की सुख और सलामती की प्रार्थना करता हूँ। संभलकर रहिये। जागरूक रहिये और औरों को भी जागरूक बनाते रहिये ताकि ऐसी बिमारियों से लड़ा जा सके।

सबकी सहभागिता ही हर समस्या का समाधान है। साथ ही प्रकृति के दोहन के प्रति भी लोगों को जागरूक बनाये तभी मानवता शेष बची रहेगी।

@ सुनील

Thursday, December 25, 2014

असम नरसंहार

असम में मंगलवार को सोनिपत और उसके आसपास के इलाकों में निर्दोष आदिवासी और संथालों पर उग्रवादी संगठन एनडीएफबी द्वारा अन्धाधुन्ध गोलियां चलाकर 73 लोगों की मृत्यु कर दी गयी। मारने वालों का आंकड़ा अब 78 तक पहुँच गया है।

अब सवाल यहाँ कई उठते हैं राज्य सरकार पर और असम पुलिस पर भी। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है के केंद्र की ख़ुफ़िया एजेंसीओं और स्पेशल ब्रांच ऑफ़ असम पुलिस ने इस उग्रवादी संगठन के द्वारा गैर बोड़ो लोगों पर हमले की योजना है.....? इन एजेंसीज ने हमला होने की निश्चित जगह और स्थान भी बताये थे फिर क्यों असम पुलिस सोई रही और इतना बड़ा नरसंहार उनके द्वारा निर्दोषों का होने दिया गया....?

कई मित्र कह रहे हैं के पेशावर हमले की भारतीय मीडिया द्वारा जितनी चर्चा हुई असम हमले को लेकर उतनी क्यों नहीं हुई....? जहाँ तक मुझे इस घटना का पहलु समझ आया है वो यह है के न असम सरकार की नज़र में न हमारी बिकाऊ मीडिया की नज़र में उन आदिवासियों की कोई कीमत है न उनकी जान की......उन बेबस, बेकसूर, मज़लूम, बेसहारा, गरीब, पिछडे हुए लोगों की इन समृद्ध लोगों को क्यों परवाह होने लगी.....? उनके तो पहले ही जल, जंगल और ज़मीन पर इन धनाढ्य वर्ग के लोगों की नज़र है.....? वो इनकी परवाह क्यों करने लगे भला....?

आदिवासी जो यहाँ के मूल निवासी हैं वो पहले ही अपनी अस्मिता के संकट से जूझ रहे हैं। उनके अपने क्षेत्रों पर पहले ही सरकार की मिलीभगत से पूँजीपति कब्ज़ा ज़माने को तत्पर हैं फिर ऐसे लोगों से उनकी सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी ही होगी न.....?
मुझे इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं दिखती के उनके साथ हुए इस नरसंहार की चर्चा हमारे बिकाऊ मीडिया में कम क्यों हो रही है.....?
यह मीडिया भी तो उन्हीं धनाढ्य लोगों का ही तो है तो इससे उन मज़लूमों के दर्द को दिखा पाना संभव ही नहीं है....?
हमारे पूँजीपति वर्ग के लोग तो चाहते ही हैं के इन बेबस आदिवासियों का पूरी तरह सफाया ही हो जाये तभी तो यह उनकी प्रकृति को अपना बना पाएंगे क्योंकि जब तक वो रहेंगे वो प्रतिवाद तो करेंगे ही फिर उसको आप किसी भी आंदोलन का नाम देकर उनकी आवाज़ बंद करने के अलग-अलग तरीके क्यों न आज़माते रहें.....? इन सभी उच्च वर्ग के लोगों को इसकी कत्तई परवाह नहीं के उन आदिवासियों का जीवन हैं उनके जंगल.....? उनको उनसे दूर करना उनके जीने के रास्तों को अवरुद्ध करना है.....? पर इनको बस पूंजी ही पूंजी दिखती है चहुँ ओर फिर चाहे इसमें प्रकृति का विनाश हो या मानवता का इन्हें इसकी रत्ती भर भी परवाह नहीं हैं.....? इन्होंने अपनी संवेदना इस पूंजी को तो भेज दी है बस पत्थर होकर ही यह रह गए हैं और पथरों को कोई फर्क नहीं पड़ता किसी के होने न होने का.....?
तो मित्रों इस बिकाऊ मीडिया हो या कोई भी व्यवस्थावादि सरकार हो और इसके बिकाऊ तंत्र से यह उम्मीद करना सरासर बेईमानी होगी के वो इन गरिबों के आवाज़ को अपनी आवाज़ बनाकर उनके उद्धार का कोई रास्ता तलाशेंगे....? भविष्य में भी ऐसे कई नरसंहार होते रहेंगे और इसी तरह सभी व्यस्थावादि मूकदर्शक बने रहेंगे उसी पूंजीवादियों के इशारों पर.....?

@ सुनील

Tuesday, December 23, 2014

जम्मू व कश्मीर चुनाव नतीजे

जम्मू व कश्मीर में चुनाव के नतीजे आ गए जो ऐसे हैं:-
पी.डी.पी 28, बी.जे.पी 25, एन.सी. 15, कांग्रेस 12 अन्य 7
सबसे बड़ी हार मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की हुई। वो सोनावर से हार गए और बीरवाह से 1000 मतों से जीत गए। बहुत बड़ा झटका नेशनल कांफ्रेंस को। सिमट गए 15 तक ही।
अब बात हवाबाज़ों की। हवा वादी में ठंडी ही चली। बहुत कोशिश की के गरम हवाओं से वादी को थोड़ी गर्मी देते पर हो न सका यह।  बहुत ज़ोर लगाया उन्होंने। कभी कुछ कहा कभी कुछ। जम्मू में भी 37 नहीं ले पाये चले थे मिशन 44+ का। बरहाल दूसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।
अब बात पी.डी.पी. की तो वादी में उन्होंने अपना परचम फैला दिया जिसकी सबको आशा भी थी। अब पी.डी.पी. के प्रवक्तता कह रही हैं के हम भगवा के साथ हरे का गढ़जोड़ करना चाहते हैं। क्या ज़बरदस्त अवसरवादी हैं यह।
अब बात कांग्रेस की उनको 12 मिलीं हैं तो मेरे विचार से बहुत अच्छा प्रदर्शन है उनका। मुझे इतनी भी उम्मीद नहीं थी उनसे।
अब बस देखना है ऊँट किस करवट बैठता है। बातें करने वाले कितना कार्य का क्रियान्वन करते हैं यही देखना है।
लोगों को अब बेक़कूफ बनना बंद करना होगा और अपनी बंद आँखों को उसको खोलना होगा ताकि और ज़्यादा देर न हो जाये।
@सुनील

Saturday, December 20, 2014

वर्ष 2014 के साहित्य अकादेमी पुरूस्कार

हिन्दी के लेखक डॉ. रमेशचन्द्र शाह
सहित 22 रचनाकारों को वर्ष 2014 का साहित्य
अकादमी पुरस्कार देने की आज घोषणा शुक्रवार
को की गई।
साहित्य अकादेमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने
यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हिन्दी में
डॉ शाह को उनके उपन्यास ‘विनायक’ के लिए यह
पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उर्दू के नामचीन
शायर मुनव्वर राणा को उनके काव्य संग्रह
‘शाहदाबा’ के लिए पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि फिलहाल 22 भाषाओं में आठ
कविता-संग्रह, पांच उपन्यास, तीन निबंध-संग्रह,
तीन कहानी संग्रह, एक आत्मकथा और एक
समालोचना के लिए वर्ष 2014 के साहित्य
अकादमी पुरस्कार दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार विजेताओं को अगले
साल नौ मार्च को दिल्ली में एक कार्यक्रम में यह
पुरस्कार दिए जाएंगे, जिसमें एक लाख रुपए
की राशि, शॉल, प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा। राव
ने बताया ‘कुछ तकनीकी कारणों की वजह से
मणिपुरी और संस्कृत भाषा के
पुरस्कारों की घोषणा नहीं की गई है। 15-20 दिन में
इन भाषाओं के पुरस्कार विजेताओं के
नामों की घोषणा कर दी जाएगी।’
उन्होंने बताया कि अंग्रेजी के लिए यह पुरस्कार
आदिल जस्सावाला को उनके कविता संग्रह ‘ट्राईंग
टू से गुडबाई’ के लिए दिया जाएगा। इसके
अलावा राजस्थानी में रामपाल सिंह राजपुरोहित,
असमिया में अरूपा पतंगीया कलिता, नेपाली में नंद
हाड़खिम को उनके कहानी संग्रहों के लिए यह
पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कश्मीरी में शाद रमज़ान,
ओड़िया में गोपालकृष्ण रथ, सिंधी में गोपे कमल,
बांग्ला में उत्पल कुमार बसु, बोडो में उख्राव
गोरा ब्रह्म को उनके कविता संग्रह के लिए यह
पुरस्कार देने की घोषणा की गई। राव ने
बताया कि डोगरी में शैलेंद्र सिंह, मैथिली में
आशा मिश्र, मलयालम में सुभाष चंद्रन, तमिल में
पूमणि को उनके उपन्यासों के लिए पुरस्कार
दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि गुजराती में
दिवंगत अश्विन मेहता, कन्नड़ में जीएच नायक और
कोंकणी में माधवी सरदेसाई को उनके निबंध संग्रहों के
लिए साहित्य अकादेमी पुरस्कार देगी।
इनके अलावा मराठी में जयंत विष्णु नारलीकर
को आत्मकथा के लिए पुरस्कार दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पंजाबी में जसविंदर को ग़ज़ल के
लिए पुरस्कार दिया जाएगा। अकादेमी के सचिव ने
बताया कि संथाली में जमादार किस्कू को उनके
नाटक के लिए पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि तेलुगू में
राचपालेम चंद्रशेखर रेड्डी को समालोचना के लिए
पुरस्कृत किया जाएगा।
राव ने बताया कि पुरस्कारों की अनुशंसा 22
भारतीय भाषाओं की निर्णायक
समितियों द्वारा की गई थी तथा अकादेमी के
अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में
आयोजित कार्यकारी मंडल की बैठक में इन्हें
अनुमोदित किया गया।
भाषा

साभार ज़ी न्यूज़

Thursday, December 18, 2014

तलाश

"पथरों के शहर में जज़्बात ढूंढ़ता हूँ,
दिल के उस नगर में दिलदार ढूंढ़ता हूँ,

बिकती है नफरत जिस गली में हर रोज़,
प्यार की वहाँ इक लौ तलाशता हूँ,

बेहिसाब हैं झुण्ड यहाँ भेड़ियों के,
नन्हें हिरन सी इनमें कोमलता ढूंढता हूँ,

दागदार है यह बस्ती लहू के धब्बों से,
बेदाग़ कोई इक मकान इनमें मैं ढूंढता हूँ,

जिस्म से आती है नफरत की बू इनसे,
धुले हुए किसी इंसान की इंसानियत तलाशता हूँ,

शैतानों के शहर में जल्लादों से रहम माँगता हूँ,
मौत के सौदागरों से जान की मैं कीमत माँगता हूँ,

जिस्म नोचने वालों से मैं आत्मा की आवाज़ पूछता हूँ,
लुटे हुए अरमानों से जीने की मैं वजह पूछता हूँ,

सफ़र में हूँ शहर-दर-शहर कब से मैं यूँ ही सुबोह शाम,
मिल जाये बसेरे का कोई शहर तो बस जाऊँ... इंसान की जहाँ न कोई ज़ात पूछता हो...."

©® सुनील कुमार १९.१२.१४

Tuesday, December 16, 2014

नफ़रतों का कारोबार

"यूँ तो मेरा साया भी मुझसे अंजान है,
फिर भी मैं पथरों के पिघलने का इंतज़ार करता हूँ,

लौट आता हूँ उन सुनसान गलियों से,
या लौटने को मजबूर कर दिया जाता हूँ तड़पती उन बेक़सूर चीखों से,

हर बार पसर जाता है सन्नाटा उन गलियों में,
किलकारियों की गूँज जहाँ अक्सर चीर जाती थी सन्नाटे को,

सुख गयी हैं आँखें उनकी ग़म का जिनके हिसाब मुमकिन नहीं,
दहशदज़दा हैं उनकी अब हर रातें इस शहर में,

क्या खोया है उसने नफ़रत की उस आंधी में,
ज़र्रा ज़र्रा रोया है मासूमों की कब्रगाह में वहां,

लहू के छीटों से लहूलुहान है अब आत्मा उनकी,
बेमक़सद की हो गयी ज़िन्दगी उनकी...कल तक जीते थे जिसके लिए,

अब बचा न कोई रह पायेगा मज़हब की पहरेदारी में,
ख़त्म इंसान हो जायेगा बारूद भरे इन खिलौनों से अब,

मुर्दों के शहर में फैलेगी चील कौवों की दावत,
मज़े उड़ाएंगे वो इंसानी गोश्त से...पर इंसान न बनने की दुआ करेंगे वो हर रोज़ यूँ ही करते जाएँगे...."

© सुनील कुमार सलैड़ा १७.१२.१४

पेशावर हादसा

समय : 10: 30 सुबह
जगह : आर्मी पब्लिक स्कूल, पेशावर

130 से ज़्यादा लोग हलाक हो गए....जिनमें ज़्यादातर स्कूली बच्चे....पेशावर का सबसे ज़्यादा सुरक्षित कैंट का इलाका....

यह कैसा बदला है जो खून मांगता है..? दरिंदगी का जारहना वाकया आज हमें तेहरीक-ऐ-तालिबान की ओर से देखने को मिला.....मानवीयता का क़त्ल आज मासूम बच्चों के रूप में देखने को मिला....ऐसे वहशी लोगों के ऐसे वहशीपन की कोई भी धर्म इज़ाज़त नहीं देता है....

मैं फिर कहूँगा के जिस बारूद के ढेर पर हम बैठे हैं और जिसका ज़्यादा से ज़्यादा संचयन हर मुल्क जिस तीव्र गति से कर रहे हैं उससे उनके खुद का घर भी असुरक्षित हो गया है.....विश्व के हर देश को बारूद की संख्या को बढ़ाने के बजाये उसको घटाने के उपाय तलाशने होंगे अन्यथा विनाश की घड़ी ज़्यादा दूर नहीं है...

आज की घटना की निंदा करूँ या भर्त्सना करूँ....शब्द कहीं खोये से हैं आज.....ऐसे हादसों से पता चलता है के लोगों में संवेदना ख़त्म हो गयी है और यह सबसे खतरनाक है.....अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन मानव का अस्तित्व विलुप्त हो जायेगा.....रहेंगी बची तो बस संवेदनहीन मशीने जिनके होने न होने का कोई औचित्य शेष नहीं रह जायेगा....

@ सुनील

Saturday, December 13, 2014

यादों के काफिले

"पल यूँ ही फिसल जाएंगे,
लम्हें यूँ ही खिसक जाएंगे,

जीवन में हम फिर न अब मिल पाएंगे,
दुआओं में अक्सर फिर याद आएंगे,

दग़ा दे जायेगा जब जीवन अपना,
रूह में जब हम तुम खो जाएंगे तब,

रह जाएंगे यादों के काफिले बस,
जो हमने तुझ संग हँसकर बितायें हैं...."

© सुनील कुमार १४.१२.१४

Friday, December 12, 2014

दिखावे की नीति

"दिखावा करते हैं वो के पक्षधर हैं तुम्हारे हम,
जडें खोखली करते हैं हर शाम अँधेरा ढलने पे अक्सर हर रोज़ यूँ ही वो,

ऊगा देते हैं उम्मीदों के सूरज वो हर सुबह अक्सर,
रात ढलते ही क़त्ल करवा देते हैं चाँदनी की चमक को वो,

सपनों के शहर बना दिए उन्होंने हर एक के दिमाग में कुछ यूँ,
के कर ली मुठी में हक़ीक़त ही सबकी उन्होंने कुछ यूँ,

के अब तो मलाल ही है हाथ खुजलाने वालों के यहाँ,
अब भी वही चूल्हा है मिट्टी का यहाँ बदल जाने को जिसके देखा था सपना उम्रभर,

ज़ख्म अब दिल पे भी लग गए हैं मेरे.. दिमाग तो पहले ही छलनी था मेरा,
लूटी गयी एक बार फिर भरोसे की अस्मत मेरी... सदियों से यही तो मुकाम है मेरा...."

© सुनील कुमार १२.१२.१४
sunilsaliada.blogspot.com

Thursday, December 11, 2014

फिलिस्तीनी कवि ख़ालिद जुमा की कविता

ओ गाज़ा के शैतान बच्चो
तुम जो मेरी खिड़की के निचे
लगातार चीख-चीखकर
करते थे मुझे परेशान।

तुम जो भर देते थे
पूरी सुबह को
अपने कोलाहल
और गड़बड़ी से।

तुम जो तोड़ देते थे
मेरा फूलदान
और चुरा लेते थे
मेरी बाल्कनी से एकलौता फूल।

वापिस आ जाओ।

और जितना चाहो चिल्लाओ
और तोड़ डालो
सारे फूलदान,
चुरा लो सारे फूल।

वापिस आओ..........!
बस वापिस आ जाओ।
(अनुवाद : विमल फिलिप)

उद्धृत जनमत सितम्बर २०१४ पृष्ठ २१

कितनी मार्मिक, कितनी संवेदनात्मक कविता लिखी है खालिद जुमा ने। फिलिस्तीन पर इजराइल के हमलों से उन्होंने जो खोया है उसका सशक्त, सजीव व करुणामय वर्णन उन्होंने अपनी कविता में प्रस्तुत कर दिया....सदियों से यही होता आया है ताकतवर कमज़ोर को दबाता आया है....पर ताकतवर इतना वीभत्स हो जाता है के अपनी ताकत के मद में वो इंसानियत की नस्ल को ही मिटाने को तैयार हो जाता है यह कहाँ से सही है......? वो मुर्ख इतना भी नहीं जनता के इंसान ही नहीं रहेंगे तो वो राज़ किस पर करेगा अपनी खुद की ताकत पर या अपने पैसे पर या अपनी खुद के गरूर पर.....? फिर किस पर वो अपनी मनमानी चलाएगा उन निरहि, बेज़ुबान मशीनों पर......इस बर्बर समाज में ऐसे कैसे समता आएगी यह सबसे बड़ा प्रश्न इस समय उठ खड़ा हुआ है......
सभी को इस पर गहन विचार विमर्श करके कुछ तथ्यात्मक निष्कर्ष निकालने पड़ेंगे तभी कुछ बचेगा अन्यथा बारूद के इस खेल में सब नष्ट होने के कगार पर खड़ा है.....?
@ सुनील

Wednesday, December 10, 2014

हिंदी दिवस

आज हिंदी दिवस है...मेरी और से भी सभी को शुभकामनाएं पर क्या वाकई हिंदी दिवस मनाने की आवश्यकता है....?
१४ सितम्बर १९४९ को संविधान सभा ने एक मत से निर्णय लिया के हिंदी ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महतवपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर सन १९५३ से सम्पूर्ण भारत में १४ सितम्बर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। W.P

यह हो गयी हिंदी भाषा से सम्बंधित कुछ सैद्धांतिक बात। अब कुछ व्यवहारिक बात करते हैं।
हिंदी की वर्तमान में समाज में जो स्थिति है उससे क्या हम कुछ सिख रहे हैं या केवल एक दिन पाखण्ड करके इसकी दुदर्शा को और अधिक बढ़ा रहे हैं.....?
आज कहने को तो हिंदी राजभाषा ही है पर राज तो असल में अग्रेज़ी ही कर रही है.....?
विश्व में चाईनीस भाषा के बाद दूसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा हिंदी है पर क्या भारत में ही हिंदी को वो स्थान हासिल है जो चाइना में चाईनीस को है.....?
आज इस हो हिंदी दिवस के उपलक्ष में काफी सभाओं और घोष्ठियों का आयोजन लगभग देश के प्रत्येक सरकारी व गैर सरकारी संगठनों द्वारा किया जायेगा और हिंदी की दशा पर घडियाली आंसूं भी बहाए जायेंगे......बहुत सारे प्रण भी लिए जायेंगे के हम इसके लिए यह करेंगे हम वो करेंगे.....कई सारी सरकारी घोषणाएं होंगी.....
पर बस आज ही के दिन यह सब आडम्बर होगा फिर जब उन घोषणाओं के क्रियान्वन की बारी आएगी तो सब ढप.....सब ठंडे बसते में चला जायेगा......?
क्या हिंदी के प्रति हिंदी के बड़े बड़े ठेकेदारों का कर्त्तव्य केवल मात्र एक दिन तक ही सीमित है......?
आज भी हमारे सारे प्रशासनिक कार्य अंग्रेजी में होते हैं हिंदी बस नाम के लिए रखी जाती है.....
अगर हिंदी को स्थापित करना है तो हमें अपनी कार्य प्रणाली में हिंदी को स्थान देना होगा.....समस्त प्रशासनिक कार्य हिंदी में होना अनिवार्य कर देना चाहिए तभी हिंदी सही मायिने में राजभाषा बन पाएगी अन्यथा यूँही दोयम दर्जे की स्थिति में लंगडाती रहेगी हमारी हिंदी......?