"भीतर की बेचैनी है चिल्लाहट,
सभ्य लोगों में असभ्य है चिल्लाहट,
पारिवारिक हिंसा को दर्शाती है चिल्लाहट,
दर्द से तड़पती स्त्री की खो जाती है चिल्लाहट,
इक बच्चे के भावों को प्रकट करती है चिल्लाहट,
इक बूढ़े के दर्द को बयां करती है चिल्लाहट,
बलात्कार की शिकार को उम्र भर सताती है चिल्लाहट,
किसी व्हशी की दरिंदगी बयान करती है चिल्लाहट,
मौत से ज़िन्दगी की भीख मांगती है चिल्लाहट,
अंत में मुर्दे पे खत्म हो जाती है चिल्लाहट,
ताउम्र साथ चलती है चिल्लाहट,
रूप, रंग, ढंग, परिवेश, स्थिति, परिस्थिति ही बस बदलती है चिल्लाहट....."
©® सुनील ८•६•१५
No comments:
Post a Comment