"हर तरफ अब बरसती है आग यहाँ,
धुएं के ग़ुबार से घुटता है दम,
लाशों पे बिछती है सियासत की बिसात,
धर्म आज सबकी ख्वाबगाह है बन चूका,
लहू के फव्वारे है फूटते लाचार, मज़लूम इंसानों से,
फिरकापरस्ती है बरसती उच्च वर्ग के लोगों की,
दंगे हैं अब देश की किस्मत,
यही तो उनको प्यारे हैं,
इसी के बुते बने हैं अब यह,
अब न रुकेंगे, अब न झुकेंगे यह सत्ता के लोभी हैं,
छूटे सांड हैं घूमते अब तो हर गली हर नुक्कड़ पे,
मौत का तांडव करें हर जगह यह ऐसे हत्यारे हैं,
राज़ में इनके यही है किस्मत अब सबकी यहाँ,
बेगुनाह यहाँ गुन्हेगार हैं, गुन्हेगार यहाँ संत बने हैं...."
No comments:
Post a Comment