Thursday, June 18, 2015

योग का ढोंग

हम योग को विश्व में प्रचारित, प्रसारित कर देंगे....भई अच्छी बात है कीजिये पर क्या योग से भूख मिट जायेगी.....?
क्या योग से गरीबी मिट जायेगी.....?
क्या योग से इस जल्दी गर्मी में मजबूर मज़दूरों को ठंडक मिल जायेगी.....?
क्या योग से रोग से मुक्ति मिल जायेगी उन गरीबों को जिनका किसी का नाक ख़राब है, किसी का कान ख़राब है, किसी की आँख ख़राब है, किसी की टांग खराब है आदि.....?
क्या इन सभी बीमारियों से ग्रस्त गरीबों का योग इलाज कर देगा.....?
रोज़ देखता हूँ गरीबों को सरकारी डिपो पे उसके मालिक के समक्ष मुठी भर आटे के लिए घंटों गिड़गिड़ाते......दिन को पूरा दिन मज़दूरी में खटते हैं शाम को बेचारे सस्ते दाम पे मिल जाये आटा-चावल उसकी आस में घटों वहाँ कतारबद्ध दीखते हैं और डिपो का मालिक उनको यूँ दुत्कारता है जैसे कोई गुनाह करके गुनेहगार से पनाह माँगता हो.......

तो सवाल यह है के जो गरीब दो वक़्त की रोटी के लिए तरस रहा है, इतनी बीमारियों से ग्रस्त है और उसके पास इलाज़ से ज़्यादा रोटी ज़रूरी है क्योंकि बेचारा इलाज तो करवाये बिना जी रहा है पर रोटी के बिना जी नहीं पा रहा है......उस गरीब के पास योग के लिए समय ही कहाँ है यह योग तो भोगवादी उच्च लोगों के टोटके हैं जो बाबओं के आश्रमों में जाते हैं नौटंकी करने, यह पूँजीपति तो अपनी काली संपत्ति को वहां तिलांजलि देने जाते हैं और कहते हैं हम बड़े योगी हैं........अरे मैं धिक्कारता हूँ ऐसे किसी भी योग को, ऐसे किसी भी पूँजीपति को जो गरीब को तो फूटी कौड़ी नहीं दे सकता और बाबाओं के ढोंग में उनको मालामाल करता है........अब उनके इशारों पे हमारे सत्ताधारी योग का ढोल पीटने लगे हुए हैं ताकि जितना हो सके लोगों की समस्याओं के प्रति लोगों का ध्यान भटका रहे और वह इसकी आड़ में बचते रहें........गरीब के पेट का तो इनको कोई लेना-देना पहले से ही नहीं था.......अब यह उस मध्य वर्ग को भी बेवक़ूफ़ बनाने में कामयाब हो रहे हैं जिसने इनको चुना है......अब यह अपने सभी चुनावी वादे भूल गए हैं और लूट का साम्राज्य इनका बरकार है क्योंकि अब तो अपने बुते पे जीते हैं अब तो कोई रोक भी नहीं सकता.........जनता का क्या है उनको हर दूसरे महीने एक शगूफ़े से बहलाया जाता है ऐसा इनका मानना है पर जनता जनार्दन तो सब देख ही रही है........वक़्त आने पे दिखा देगी अपनी ताकत वो तुमको.......सत्ताधारी अपने मद में जितने भी चूर रहें आख़िर इक दिन तो उनको भी गिरना ही है.........

@ सुनील

No comments:

Post a Comment