Sunday, August 30, 2015

एक और लेखक की हत्या

कन्नड़ भाषा के साहित्य अकादेमी प्राप्त लेखक डॉ. मल्लेशापा एम. कलबुरर्गी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मैंने उनको कभी पढ़ा नहीं मगर फेसबुक पर कुछ एक लेखकों को छोड़कर अन्य किसी ने उनका ज़िक्र तक नहीं किया। यहाँ यह हाल है तो विज़ुअल मीडिया की तो छोड़ ही दीजिये वो तो है ही बिकाऊ। कट्टरवादी लोगों का बार-बार स्वतंत्र अभिव्यक्ति वाले लेखकों को निशाना बनाना और हमारी सरकार की चुप्पी इस बात को दिखाती है के देश किस एकेश्वरवाद की ओर उन्मुख हो चला है जो इस देश के लिए घातक साबित होगा। यहाँ हमारे भारतीय भाषाओं के लेखकों का इक-दूजे के प्रति बिखराव भी स्पष्ट परिलक्षित होती है। एकजुटता के आभाव में ऐसी स्थितियाँ किसी पर भी पनप सकती हैं। सोचिये और एक हो जाइए अगर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को बचाना है अन्यथा तैयार रहिये एक के बाद एक मौतों को झेलने के लिए।

@ सुनील @

Sahitya Akademi Awardee Writer Dr Malleshappa M Kalburgi has shot dead outside his residence today by some unknown persons. I didn't read his literature but i didn't saw anyone reacts on facebook besides some few Writers. If there this happened then what would we accept from visual media who is just a puppet these days. Frequent attack on liberal Writers by Fundamentalist and silence of our government in this regard is not a good sign for our country. One more reason behind this is our indian languages Writers non-cooperation between them. If we don't want such incidents to repeat again and again we have to reunite indian authors, Writers of all language to unite under one banner to prevent more deaths of such intellectuals. If we couldn't do so then ready for more deaths because system of governance is going one sided and that's dangerous for any country.

@ SUNIL @

Friday, August 28, 2015

रक्षाबंधन

रक्षा का बंधन बांधती है एक बहन अपने भाई को के विपत्ति में मेरी रक्षा करना...पर एक भाई कितना ही रक्षा कर पाता है अपनी बहिन की जब वो ससुराल में पिसती है, घिसती है, पिटती है, मरती है, भावनाओं को मारती है वगैरह-वगैरह। जितना भी मैं सोचूं मुझे भारत में आज भी ऐसी सैंकड़ों स्त्रियां नज़र आ जाती हैं जो दहेज़ प्रथा, सास उत्पीड़न मानसिक हो या शारीरिक, पति उत्पीड़न शारीरिक और मानसिक आदि उत्पीड़न का शिकार होती हैं और अंततः जान से जाती हैं। जो बची रहती हैं वो मात्र ठूँठ बन जाती हैं, पत्थर हो जाती हैं जिनमें बस जान नाम मात्र बाकी होती है। कितने भाई अपनी बहनों को इससे उभार पाते हैं यह आज भी यक्ष प्रश्न है........?

इसके पीछे हमारी महान भारतीय संस्कृति की परम्परावादी रूढ़िवादिता है जो पितृसत्तात्मक पुरुषों द्वारा गढ़ी गयी है जिन्होंने स्त्री के लिए उसके अपने घर के दरवाज़े उसकी शादी के बाद बंद कर दिए। इससे यह हुआ के स्त्री खुद में ही घुटकर सब सहने को मजबूर हो गयी क्योंकि अगर वो माँ, बाप या भाई को अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में बताती है एक याचक की भाँति तो उसे परम्परावादी उपदेश मिलता है के बेटी जो भी है अब तुम्हारा सब कुछ वही लोग हैं। छोटे-मोटे झगडे तो हर परिवार में होते ही रहते हैं इसलिए करो समझौता। फिर क्या ताउम्र स्त्री समझौता ही करती रहती है और वह खुद को भूलकर दूसरों की ग़ुलाम बनकर अंत समय तक जीती रहती है और अंत में फ़नाह होकर मिट्टी हो जाती है। क्या आपको नहीं लगता मित्रों के ऐसी पारंपरिक रूढ़ियाँ टूटनी चाहिए जिससे ऐसे पर्वों का महत्व भी सार्थक हो जाये........?
सोचकर राय ज़रूर दीजियेगा क्योंकि ऐसी तमाम तरह की स्त्रियाँ आज भी नर्क भोग रही हैं पितृसत्तात्मक व्यवस्था का।

बरहाल रक्षा बंधन की मेरे सभी मित्रों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। केवल पर्व मनाकर छोड़ न दें थोड़ा मंथन करें इस दिन शायद एक ही स्त्री का जीवन सुधर जाये आपके सोचने से.......?

@ सुनील @

Wednesday, August 26, 2015

स्त्री समता दिवस

आज यानी २६ अगस्त १९२० को अमेरिका के संविधान में १९ वें संशोधन के तहत महिलाओं को मताधिकार का अधिकार प्राप्त हुआ। यह संशोधन स्त्रियों के सत्तर साल के संघर्ष के बाद उनको प्राप्त हुआ।

आप खुद ही सोच सकते हैं के स्त्रियों के प्रति पितृसत्तात्मक समाज कितना कट्टर, कितना निष्ठुर, कितना निर्दय, कितना निर्मम, कितना कठोर, कितना अन्यायी, कितना आततायी, कितना एकांगी, कितना क्रूर, कितना अमानवीय, कितना असंवेदनशील रहा था के उसने स्त्री को कभी मनुष्य समझा ही नहीं, समझा तो केवल एक वस्तु, एक भोग्या, एक निमित्त मात्र समझा अपनी ज़रूरत के अनुसार।

दाद देता हूँ उन स्त्री संगठनों की जिन्होंने अपने संघर्ष को जारी रखते हुए पुरुषों को मजबूर कर दिया अपने हक़ों को देने के लिए। हालाँकि उनके संगठन भी कई बने, कई टूटे, कईयों में कई आंतरिक मतभेद थे इसलिए उनको इतना समय लग गया पर तत्कालीन समय में स्त्री को जागरूक करना भी एक बड़ी चुनौती थी जिस पर सभी ने एकजुट होकर अंततः विजय प्राप्त कर ली। वर्तमान समय में स्थितियां काफी बदली आवश्य हैं पर आज भी स्त्रियों का संघर्ष वैसा ही अनवरत जारी है क्योंकि आज भी स्त्री को एक दोयम दर्जे का प्राणी ही समझा जाता है। आज भी वह सामाजिक क्षेत्र में दूसरे ही पायदान पर काबिज़ है। इनका संघर्ष एक दिन ज़रूर सफल हो और समाज समतामूलक बने सभी के लिए ऐसी मैं कामना करता हूँ।

@ सुनील @

Monday, August 24, 2015

मूकदर्शक खोखला समाज

कल एक दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा को एक लड़का सरे राह छेड़ रहा था, बदतमीज़ी कर रहा था, बद्दे व्यंग्य मार रहा था, करीब बीस मिनट्स तक यह नज़ारा दिल्ली के पॉश इलाके तिलक नगर में चलता रहा पर सभी तमाशबीन तमाशा देखते रहे पर किसी ने भी उस लड़के की बदतमीज़ी का मुंहतोड़ जवाब नहीं दिया। वो लड़की अकेली उससे प्रतिवाद कर रही थी। फ़ोटो लिया उसने उसका धमकी भरे स्वर में के मैं तुम्हारी पुलिस में शिकायत कर दूंगी पर बदले में उसे भी धमकी मिली उस शख्स से उसने पोज़ बनाया और कहा के ले लो फ़ोटो और हिम्मत है तो शिकयत करके दिखा फिर देख क्या होता है......?
लड़की ने शिकायत पुलिस में की और शुक्रिया इस फेसबुक का उसने उस शख़्स की फोटु और उसके साथ हुई आपबित्ती को इसमें शेयर किया और सबसे अनुरोध किया इसको शेयर करने का और उसको बीस हज़ार लोगों ने शेयर कर दिया जिससे प्रशासन पे भी दबाब बन गए और उसने उस शख़्स पे करवाई की।

अब आप सबसे कुछ सवाल :-
* तो दोस्तों, मित्रों उस व्यवहारिक दुनिया से यह आभासी दुनिया ही भली जिसने साथ दिया उस निरहि लड़की का.....?
* दूसरा यह सोच रहा हूँ के घटनास्थल पे क्या कोई स्त्री मौजूद नहीं थी जो उस अकेली लड़की की मदद करती और अगर थी और जानबूझकर वो भी मूकदर्शक बनी रही तो उन सबने भी पुरुषवादी एहम को बढ़ाने में उनका सहयोग दिया फिर कैसे होगा स्त्री उद्धार......?
* अब बात पुरुषों की तो क्या सभी वहां पितृसत्ता के समर्थक थे या कुछ प्रगतिशीलता का दम्भ भरने वाले भी थे अगर थे तो कहाँ गयी थी उनकी प्रगतिशीलता क्या केवल वो दिखावा है कागज़ी सिर्फ......?
* क्या बड़े-बड़े भाषण, बड़ी-बड़ी बातों से ही समाज को बदलेंगे यह स्त्रीवादी और प्रगतिशील प्रगतिवादी.....?

तो माजरा यह है मित्रों के आप चाहे जो भी कहें समाज में सब यही चाहते हैं के यथास्थिति बनी रहे बहार से व्यवहारिक रूप से पर सैद्धान्तिक रूप से उस पर खुली बहस होती रहे जिससे सभी उसमें खुद को सच्चा स्त्री समर्थक, दलित समर्थक, आदिवासी समर्थक, अल्पसंख्यक समर्थक आदि बने रहें। हमारे समाज का कुछ नहीं हो सकता। स्त्री को यह दोयम दर्जे की ही बनाने का पक्षधर है फिर चाहे वो स्त्रियां हो या पुरुष सब एक ही बात करते हैं, यह लाइन मैं अक्सर कहता हूँ आज भी कहूँगा क्योंकि सभी यही चाहते हैं के "अपना काम है बनता भाड़ में जाये जनता"

@ सुनील @

Sunday, August 23, 2015

वो आये नहीं

"सदियों से हम उनके इंतज़ार में पलकें बिछाये रहे,
के कभी तो दस्तक होगी दिले हमसफर की,

कभी तो आहट होगी बेपरवाह जज़्बातों की,
कभी तो खिलेंगे फूल कुमलाये इस बाग़ में,

कभी तो बोलेगी कोयल अंगना में हमारी,
कभी तो उछलेगा अंतर्मन का परिंदा,

कभी तो आएगी अँधेरी रात के बाद सुबह मेरे यहाँ भी,
पर न तुम आये न वो सुबह, बहार, परिंदे आये,

हम खुद ही सहला लिए भीगी पलकों के रोयें हर बार बार-बार,
पर भुझी हुई पलकों को आज भी है इंतज़ार तेरे आने का मेरे हुज़ूर...."

@ सुनील @

Friday, August 21, 2015

ठहर गया समां

"ठहर गया समां उसका,
थम गयी सांसें अब उसकी,

संघर्ष से लड़ता था वो ज़ार-ज़ार,
जीत गया संघर्ष उससे हार गया वो इस बार,

बहुत रोका मगर बह गयी धारा सीने से,
बहुत टोका मगर कर गयी इशारा धड़कन भी,

किसी से कुछ नहीं कह पायी ज़ुबाँ यूँ सिल गयी,
कोई उसकी आँखों को पढ़ क्यों न पाया यहाँ,

किये कई संवाद अन्तस्थ से उसने अक्सर,
मिली नकारात्मकता घनघोर हर बार उसको,

बहुत लड़ा वो खुद के बंजर जज़्बातों से,
हरा न कर सका उनको और हार गया इक रोज़ वो,

जश्न में डूब गया वो इक दिन कुछ ऐसा यहाँ,
के हो गया आज़ाद वो आज़ादी के रोज़,

अब न लौटेंगी यादें, तन्हाईयाँ, चिंताएं उसके द्वारे कभी,
अब बस चमकता दिखेगा नभ में चमकता इक तारा सबको....."

©® सुनील ©®

आज फेसबुक पर एक मित्र की वाल पर एक मित्र द्वारा देहावसान करने की बात जानकर हृदय पीड़ित हो गया। ऐसा कहीं नहीं होना चाहिए क्योंकि जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है हमको। उस अज्ञात मित्र को समर्पित करता हूँ अपनी यह कविता मैं दुःखद मन से।

Monday, August 17, 2015

एक कट्टरवादी की पसंद दूसरा कट्टरवादी

एक कट्टरवादी को दूसरा कट्टरवादी अक्सर बहुत पसंद आता है क्योंकि इससे दोनों का साम्राज्य बचा रहता है और वो आसानी से निर्दोष लोगों को अपना शिकार बनाकर अपनी सत्ता कायम रखते हैं।

इन कट्टरवादियों के लिए धर्म मात्र एक खिलौना है आम आदमी को तोड़कर, जलाकर, मरवाकर, क़त्ल कराकर, भूखा मारकर, बेकरी बढ़ाकर, तन्हा करके, राज़ करने का। यह सत्तासीन लोग अपनी सत्ता काबिज़ रखने हेतु धर्म को एक हथियार के रूप में इस्तेमाल करते हैं जबकि धर्म खुद इनके लिए एक खिलौना मात्र से अधिक कुछ नहीं होता।
कुछ लोग विदेशों की यात्राओं का अपना सुख इसी कार्यकाल में लूट लेना चाहते हैं क्या पता फिर मौका मिले न मिले। अब यह विदेश में मंदिर बनवा आये हैं। तो सुनिए मित्रों अब एक कौम वहां मक्का मदीना की यात्रा करेगी और उन्हीं की तर्ज़ पर दूसरी कौम नए मंदिर के दर्शनार्थ उधर के लिए हो लेगी। केवल मात्र राजनितिक स्वांग से अधिक कुछ नहीं मुझे लगता यह और उनके अनुसार यह इतिहास होगा। विकास भूलकर अब इतिहास ही बनाएंगे यह हर बार फिर चाहे आम आदमी का वर्तमान गर्त में क्यों न चला जाये इनकी बला से......
@ सुनील @

Sunday, August 16, 2015

तनु वेड्स मनु रिटर्न्स

आज देखी है यह। कंगना की पहली वाली तनु वेड्स मनु भी देखी है। फिर इसी बीच उनकी क्वीन देखी। क्या बेहतरीन फनकार है कंगना जिन्होंने अपनी मेहनत, क़ाबलियत और अभिनय के हुनर के दम पर खुद को इस चाक-चैबंद बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्थापित किया।

खैर अब बात इस फ़िल्म की तो कुछ बातें जो मुझे प्रभावित कर गयी मैं उन पर बात करूँगा.....
पहली यह की स्त्रियों को जिस प्रकार जीवन व्यतीत करना चाहिए वैसी झलक तनु हो या कुसुम दोनों के माध्यम से निर्देशक ने दिखाई है। उनकी सबसे बड़ी बात जो मुझे लगी के उन्होंने कुसुम के माध्यम से एक ऐसी अखड़, अल्हड़, उन्मुक्त हरयाणवी छोरी को इसमें स्थान दिया और उसके माध्यम से हरयाणा के परम्परावादी समाज का सच भी हमारे समक्ष प्रस्तुत किया के स्त्रियों के प्रति वहां का समाज आज भी किस प्रकार पिछड़ा हुआ है। कुसुम सारे बंधन तोड़कर मनु से प्रेम करती है। उसकी सबसे बड़ी खासियत है के वो द्विअर्थीय नहीं है। जो करती है डंके की चोट पर करती है हालाँकि ऐसा व्यक्ति दुःख भी पाता है पर खुद में वो संतुष्ट रहता है और संतुष्टि जीवन जीने के लिए सबसे ज़रूरी है।

अब बात तनु की तो वो तो है ही आज़ाद परिंदा जिसको मनु शर्मा शादी के बाद बाँध देता है अपने व्यवहार से, अपने स्वाभाव से जिससे दोनों में दरारें उत्पन्न होती हैं जोकि उनमें दुरी का सबब बनता है। तनु का कसूर इतना ही है के वो हर प्रकार के समझोते के ख़िलाफ़ है। उसकी यह अदा मुझे प्रभावी लगी। यह सीधा-सीधा पुरुषवादी अहम को चुनौती है क्योंकि अक्सर पुरुषों का स्वाभाव ऐसा रहा है। स्त्री की किसी भी छोटी से छोटी गलती भी उसे बर्दाश्त नहीं रही परम्परा से ही और खुद गलतियों पे गलतियाँ करता जाता है और उसे कोई कुछ नहीं कहता क्योंकि वह पुरुष है रक्षक है, स्वामी है, पालनकर्ता है तो वो कुछ भी करने का अधिकारी है।

ऐसी फिल्में उन मिथस को तोड़ती हैं जो पुरुषों द्वारा ज़बरदस्ती गढ़े गए हैं। अच्छा लग रहा है के फ़िल्म जगत स्त्रियों को भी मुख्य किरदारों में स्थान दे रहा है। पहले का सिनेमा तो पूरी तरह पुरुषप्रधान किरदारों पर ही टिका था। शायद तब समाज भी वैसा ही था खैर समाज तो अब भी लगभग पूरी तरह पुरुषवादी ही है पर ऐसी फिल्मों से इसी समाज में एक सकारात्मक सन्देश आवश्य जायेगा जिससे कुछ तो बदलाव आवश्य होंगे। स्त्रियों को भी पुरुषों की तरह स्वकच्छन्द जीवन जीने का पूरा हक़ होना चाहिये। उनको भी अपने आप को खुलकर अभिव्यक्त करने की आज़ादी मिलनी चाहिये।

खैर आज सिनेमा में ऐसे रूढ़िवादी समाज पर कई फिल्में प्रहार कर रही हैं जोकि भविष्य के हिंदी सिनेमा के लिए शुभ सन्देश हैं। मैं चाहता हूँ के हिंदी सिनेमा अपनी इस पुरुषवादी पितृसत्तात्मक सोच से मुक्त होकर स्त्रियों के लिए भी उतने ही बराबरी के हक़ उनको मुहैय्या करवाये जिससे बराबरी का सन्देश सबमें बराबर जाये। हॉलीवुड सिनेमा में तो स्त्रियां भी पुरुषों के बराबर हैं देखना है बॉलीवुड में कब तक ऐसा होता है।

@ सुनील

Friday, August 14, 2015

वर्तमान भारत का आम आदमी

दुःखी है आज भूखे भारत की स्थिति,
दुःखी है आज हर बेरोज़गार की स्थिति,
दुःखी है आज हर बाप की उम्मीद,
दुःखी है आज हर माँ का सपना,
दुःखी है आज झोपड़ी में रहना,
दुःखी है आज तिल-तिलकर मरना,
दुःखी है आज जिस्म को बेचना,
दुःखी है आज सड़कों पे कूड़ा बीनना,
दुःखी है आज बच्चों का हाड़तोड़ मज़दूरी करना,
दुःखी है आज पेट के लिये बच्चे को बेचना,
दुःखी है आज दहेज़ के लिए पीटना,
दुःखी है आज कन्या का पेट में मरना,
दुःखी है आज कुदरत की मार झेलना,
दुःखी है आज खेतों में किसान का लटकना,
दुःखी है आज सीवर में दम घुटकर मरना,
दुःखी है आज पुरे गाँव का ज़िंदा जलना,
दुःखी है आज पेड़ों पे युवा स्त्रियों का लटकना,
दुःखी है आज किसी की ज़मीनों का ज़बरदस्ती हड़पना,
दुःखी है आज विदेशियों का देशियों पर राज़ करना,
दुःखी है आज घोटालों से गरीबों के हक़ों का मरना,
दुःखी है आज धर्म के नाम पे कत्लोगैरत करना,
दुःखी है आज देहश्तगर्दी के शिकार लोगों का दर्द,
दुःखी है आज शहीदों की माँ, बेटी, बहु, बहन, भाई का दर्द,
दुःखी है आज अफस्पा से बेक़सूर लोगों का बेमौत मरना,
दुःखी है आज अरुंधति, इरोम शर्मीला, तीस्ता, तस्लीमा बनना,
दुःखी है आज कट्टरवाद की ज़बरदस्ती भेंट चढ़ना,
दुःखी है आज जलसत्याग्रह के कारण उनके जिस्म का गलना,
दुःखी है आज भारत की भाषा के लिए आंदोलन करना,
दुःखी है आज सपनों को जगाकर तोड़ देना,
दुःखी है आज आम आदमी का यूँ पग-पग पर दम तोड़ना....."
©® सुनील ©®

#आम आदमी के दुःख, पीड़ा को समर्पित मेरी कविता#

स्वतंत्रता दिवस

आज़ादी मिली इस दिन उसकी सबको प्रसन्नता हुई।
फिर आज़ादी मिलने के बाद देखे सपने टूट गए उसका सबको दुःख हुआ।
आज आज़ादी मिले साठ साल से ऊपर हो गया है।
आज आम आदमी की स्थिति क्या है इस पर हमको सोचना चाहिए।

बरहाल स्वतंत्रा दिवस की मेरे सभी प्यारे मित्रों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं। जय हिन्द, जय भारत। यह शुभकामनाएं मेरे उन मित्रों तक भी पहुँचे जो आज भी ग़ुलामी सा जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उनके लिए हर दिन एक सा है रोटी, रोटी और रोटी कैसे हासिल हो....? यही है उनके लिए आज़ादी के माईने।

Sunday, August 9, 2015

सुकून मिलेगा

"इस कदर देखे है राह तेरी मेरा दिल,
देखता है यूँ कोई प्यासा बूँद-बूँद टपकते नीर को,

आ लौट आ मेरे शामियाने में तू दिलबर,
के सुकून यहाँ तेरे महलों से अधिक बरसता है हर पल...."

© सुनील ©

Saturday, August 8, 2015

भेदभाव

भेदभाव तो स्पष्ट परिलक्षित होता है जम्मू क्षेत्र के साथ। जहाँ जम्मू को सागर में से कुछ बूंदें ही नसीब होती हैं वहीं कश्मीर को सागर में नहाने का मौका मिलता है हर बार। इसके पीछे मुझे जो मूलभूत कारण नज़र आता है वो है के कश्मीर मुद्दा अब एक वैश्विक पहचान बना चूका है जिसको हमारे केंद्र में बैठे सरकारी एहलकार कभी सुलझाना नहीं चाहते न ही यहाँ की हुकूमत इस पर कोई फैसला लेना चाहती है क्योंकि दोनों पक्षों का उल्लू सीधा हो रहा है फिर किसी को क्या पड़ी है के यह मुद्दा सुलझाये।

इससे हो यह रहा है के आम आवाम पीस रही है। कश्मीर की भी और जम्मू ख़ित्ते की भी। कश्मीर को इसलिए हर सहूलियत इसलिये ज़्यादा मिलती है क्योंकि जम्मू-कश्मीर के अपने संविधान और विशेष राज्य का दर्जा हासिल होने के बाद इस राज्य में सरकार कश्मीर की ही बनेगी तो भाई जहाँ की सरकार होगी वहीं ज़्यादा मिलेगा न........और लदाख का तो कहीं नाम ही नहीं आता.....

अब हमारे प्रधान सेवक जी ने क्या बड़े-बड़े वादे किये थे चुनाव में के जम्मू के लोग भी मुर्ख बन गए और बना दी सरकार उनकी। अब जैसा की उनकी फितरत ही दिखती है चुनावी वादों से मुकर जाने  की तो अब बेचारी जम्मू की आवाम बस मुंह ही ताक रही है खिसियानी बिल्ली की तरह.......

जम्मू की आवाम का अब हाल ऐसा है के मुँह तो आया पर मुँह में नहीं गया....जम्मू ही क्या मुझे तो समस्त भारत की अब यही स्थिति लगती है....

अब तो बस झेलना है इनको इन्हें क्योंकि अब इनके पेट में भूख की जलन तो हो रही है पर बेचारे केवल जल सकते हैं और भूख से मर सकते हैं पर रोटी इनको नसीब होगी नहीं क्योंकि प्रधान सेवक जी तो केवल वादों से पेट भरना जानते हैं......अब सबको भुगतना ही है कैसे भी क्योंकि प्रधान सेवक तो अब मौनी बाबा का रूप बदले हुए हैं......
@ सुनील

फ़ोटो:- प्रिया भगत जी मेरे फेसबुक मित्र की वाल से साभार

Friday, August 7, 2015

वो ढूँढ़ते हैं अब

"वो पूछते हैं ख़ुशी हमारी कुछ इस कदर,
पूछता है धरती का हाल यूँ आकाश जिस कदर,

वो नापते हैं मुठी भर ज़मीन पनाह के वास्ते,
हम बेपनाह ही घूमते हैं हवा बनकर अब,

वो आँखों को मलते ही रह गए सुकून के वास्ते,
हम कब के बह गए उनकी आँखों से बहते नीर संग,

वो ढूँढेंगे हैं अब निशान हमारी यादों के,
हम कबके मिटा गए बेवफ़ा उसकी यादों के ज़ख्म सारे अब......"

©® सुनील ८•८•१५

Wednesday, August 5, 2015

उधमपुर आतंकी हमला

आज उधमपुर में हुए आतंकी हमले में मैं उधमपुर के लोगों की तारीफ़ करूँगा क्योंकि जिस ज़िन्दादिली से उन्होंने उसको ज़िंदा धर-दबोचा यह उनकी हिम्मत और बहादुरी को दर्शाता है। आतंक के इस नापाक मंसूबों का सबने हश्र टी.वी पर देख ही लिया है पर मैं यहां यह दिखाना चाहता हूँ के आतंक के खिलाफ जम्मू और कश्मीर की आवाम का नज़रिया कितना भिन्न है। एक तरफ जहाँ जम्मू के लोग अपनी जान पर खेलकर आतंकी को पकड़ते हैं वहीं दूसरी ओर कश्मीर में कुछ फिरकापरस्त लोग उनको प्रश्रय देकर इसे बढ़ावा देते हैं केवल अपने मतलब के लिए।
यहाँ पाकिस्तान का मंसूबा भारत के प्रति कैसे है यह भी पता चलता है। मुश्किल से 20 वर्ष के इस बच्चे के ज़हन में कितना ज़हर उन्होंने भर दिया है के उसे इंसानों को बेधड़क मारने में मज़ा आता है। ऐसे इंसानियत के दुश्मन पैदा करके पाकिस्तान को क्या हासिल होता है.......?
जबकि उनके स्वयं के घर में स्थिति कितनी अव्यवस्थित है यह जग जाहिर है।

बरहाल मैं उधमपुर के उन लोगों के प्रति नतमस्तक हूँ जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर उस इंसानियत के दुश्मन को पकड़ा है। सरकार को उनको सम्मानित करके उनकी हौसलाफ़ज़ाई करनी चाहिए क्योंकि आवाम के सहयोग के बिना अकेले किसी भी सरकार के लिए कुछ भी कर पाना संभव नहीं।

फ़ोटो :- हेराल्ड समाचार पत्र से साभार

Tuesday, August 4, 2015

महिला आरक्षण बिल

संसद के मानसून सत्र में बचे हैं 8 दिन और सरकार को पास करवाने हैं 9 बिल....पर इन सबके बीच मुझे सबसे ज़्यादा इंतज़ार है महिला आरक्षण के 33 प्रतिशत बिल का.....
इस पर मैं सीधे सवाल करूँगा सरकार के प्रधान सेवक जी से.....

क्या सरकार के उन 9 बिलों में महिला आरक्षण का 33 प्रतिशत का बिल भी है....?
अगर है तो क्या सरकार उसको इस सत्र में पास करवाएगी....?
और अगर नहीं है तो क्यों नहीं है सरकार को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए....?
स्पष्टीकरण के साथ महिलाओं को उनको लिखित आश्वासन देना चाहिये के इस समय-सीमा तक वह उसको संसद से पारित करवा लेंगे......
जहाँ तक मुझे लगता है सरकार ने महिलाओं का मुद्दा भी चुनाव के दौरान केवल वोट हासिल करने को ही चुना था.....करेंगे यह इस पर भी कुछ नहीं......
बाहर तो बाहर अब तो भीतर भी सुमित्रा महाजन माननीय स्पीकर महोदया ने सरकार की तर्ज़ पर ही तानाशाही रवैया अपना लिया है और 25 सांसदों को 5 दिन के लिए बर्ख़ास्त कर दिया.....शायद संसद ऐसे ही चलाएंगी वह जैसे सरकार चल रही है तानाशाही की तरह ही.......
फिर भी जनता ने अपना बहुमूल्य वोट देकर इनको यहाँ तक पहुँचाया है जनता तो पाई-पाई का हिसाब लेगी ही.......और सवाल भी पूछेगी ही.....जवाब दीजिये प्रधान सेवक जी......
@ सुनील

Monday, August 3, 2015

इश्क़

विश्वास के धागों पे टिका है इश्क़,
दिल से रूह तक फ़ैल जाता है इश्क़,

किसी के लिए मंदिर का पावन द्वार है इश्क़,
किसी के लिए मदिरालय का मदपान है इश्क़,

कोई निभाता है वादों को आख़िरी दम तक,
कोई तोड़ जाता है सरे राह हर वादे को,

किसी के एहसासों का ताजमहल है यह,
किसी के लिए एहसासों से खिलवाड़ है यह,

कोई लूटा देता है अपने सब अरमानों को इस पर,
कोई अरमानों को कुचल आगे निकल जाता है,

है सारी कायिनात में शामिल इसकी खुशबू,
किसी के लिए मतलब का हथियार है यह,

कोई किसी की बेवफाई पे दे देता है जान इसमें,
कोई जान लेकर इक नयी जान लेने को निकल जाता है,

है फिर भी काबिज़ यह इस जहान में वैसे ही आज भी,
हीर-राँझा, शीरी-फरहाद, सोहनी-महिवाल का इश्क़ काबिज़ है जैसे...."

©® सुनील ४•८•१५