Friday, April 26, 2019

उपकरण

"खो गए हैं आज कागजों के टुकड़े,
आधुनिकता के नवीन उपकरणों में,

कभी आंखों को संम्बल देते थे कागज़ के पन्ने,
आज आंखों को तबाह करते हैं यह उपकरण,

खरीदने निकलते थे कागज़ों को जब दुकान पे,
मिल जाते थे चार लोग बन जाते थे दोस्त दुकानों पर ही,

आज बंद कमरे में तबाह हो रही पीढ़ी अपनी है,
उनको फ़ुरसत ही नहीं दोस्त बनाने की रही अब,

एकरसता आ गयी है कुछ इस तरह हर शहर में दोस्तों,
हर उपकरण ने खंडित कर दी हमारी एकता इस तरह,

संबंधों पे हावी है आज उपकरणों का यह हमला इस तरह,
हावी रहती है हवा सांसों को चलाने में जिस तरह,

मैं सर्वस्व हूँ के मुद्दों पे उन्होंने कुछ यूं है सबको अलग किया,
बूढ़ी आंखें अब तरस जाती हैं बच्चों का साथ पाने को हर घर में,

यह कैसा दौर आया है यह कैसी हवा चली उपकरणों की,
अंधी दौड़ है आधुनिकता की कुछ ऐसी सब कुछ तबाह करने को दौड़ पड़ा हर युवा यहां..."
#सुनील©®

Saturday, April 20, 2019

सन्नाटे की चुभन

"बहुत अच्छी हैं तेरी अंगड़ाईयाँ,
हर शोख़ी पे मन कुलाँचे भरता है,

हर मौन के पीछे दबी होती है एक चिंगारी,
फट पड़ने को जिसके रहता है लावा तैयार,

उन घरोंदों में बस जाता है तेरा असर,
जिनमें तेरे इत्र की बूंदों से सराबोर था हर कोना,

उम्र का तो पड़ाव है गुज़र जाएगा आहिस्ता-आहिस्ता,
रह जाएँगी तेरी गर्माहट से भीगी हुई साँसों का शोर,

लफ्ज़ ढूँढते हैं सागर का वो किनारा,
जिसमें डूब जाती है गीली मिट्टी की चिकनाहट,

आँधियाँ बन्द कमरों में सन्नाटे सी चुभती हैं,
अकेलापन जब दरवाज़ों को सालता है,

हम ऊंघते हैं बन्द होने से पहले अपने एहसासों को,
यह ख़ौफ़ भी मिट जाने का किसी उत्सव से कम तो नहीं,

यह काइनात भी कम पड़ जाती है,
जब सिमटना तेरे अन्तस्थ में हो तो,

हम घाव पे मिट्टी लगाते रहते हैं अक्सर हर बार,
यह मिट्टी ही हमको मिट्टी से मिलाने का एक उपक्रम है,

काल का डर काजल को मिटा गया कुछ ऐसे,
अमावस्या की रात में चाँद तड़पता है किसी मीन सा जिस तरह,

उस तरह ओझल हो जाएंगे मेरे कदमों के निशान भी,
बर्फ़ में जम जाता है किसी जिस्म का लहू जिस तरह..."
#सुनील©®

Monday, April 15, 2019

असली रूप

"इक उम्र निकल गयी नफरतों में,
अब निकल जाए प्यार से यह,

हम इंसानों की बस्ती में,
हैवानों से गुज़र गए,

जिस शख़्स को टटोला महफ़िल में,
हर शख़्स मुनासिब दिखा हमें,

जब मिला वो अपने वक़्त पे,
उस वक़्त रूप उसका असली दिखा हमें,

हम बाँटते रह गए हर मोड़ पे इंसानियत को,
वो बदल गया सरमायों को नज़रों के सामने पड़ते ही..."
#सुनील©®

सरमायों-धन, दौलत, संपत्ति