आप के आप,
यौन शोषण के बाप,
आप के आप,
घोटालों के बाप,
आप के आप,
बदलाव की नीति के बाप,
आप के आप,
बेवजह की सुर्खियों के बाप,
आप के आप,
शिखर से शून्य के बाप।
#सुनील#
आप के आप,
यौन शोषण के बाप,
आप के आप,
घोटालों के बाप,
आप के आप,
बदलाव की नीति के बाप,
आप के आप,
बेवजह की सुर्खियों के बाप,
आप के आप,
शिखर से शून्य के बाप।
#सुनील#
हरियाणा के पानीपत में 22 जनवरी 2015, बुधवार को प्रधानमंत्री के द्वारा इस योजना की शुरुआत हुयी। ये योजना समाज में लड़कियों के महत्व के बारे लोगों को जागरुक करने के लिये है। कन्या भ्रूण हत्या को पूरी तरह समाप्त करने के द्वारा लड़कियों के जीवन को बचाने के लिये आम लोगों के बीच ये जागरुकता बढ़ाने का कार्य करेगी तथा इसमें एक लड़के की भाँति ही एक लड़की के जन्म पर खुशी मनाने और उसे पूरी जिम्मेदारी से शिक्षित करने के लिये कहा गया है।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (इसका अर्थ है लड़कियों को बचाना और शिक्षित करना) योजना की शुरुआत भारतीय सरकार द्वारा 2015 के जनवरी महीने में हुई। इस योजना का मकसद भारतीय समाज में लड़कियों और महिलाओं के लिये कल्याणकारी कार्यों की कुशलता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के बीच जागरुकता उत्पन्न करने के लिये भी है। इस योजना के लिये 100 करोड़ की शुरुआती पूँजी की आवश्यकता थी। इस योजना की शुरुआत की जरुरत 2001 के सेंसस के आँकड़ों के अनुसार हुई, जिसके तहत हमारे देश में 0 से 6 साल के बीच का लिंगानुपात हर 1000 लड़कों पर 927 लड़कियों का था। इसके बाद इसमें 2011 में और गिरावट देखी गयी तथा अब आँकड़ा 1000 लड़कों पर 918 लड़कियों तक पहुँच चुका था। 2012 में यूनिसेफ द्वारा पूरे विश्वभर में 195 देशों में भारत का स्थान 41वाँ था इसी वजह से भारत में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के प्रति लोगों की जागरुकता जरुरी हो गयी। ये योजना कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से मिटाने के लिये लोगों से आह्वन भी करती है।
(हिंदी की दुनिया वेब पेज से उधृत)
इस योजना के तहत सरकार द्वारा समाज में स्त्रियों की जन्म दर को बढ़ाने के उद्देश्य से की गयी है। इससे समाज में स्त्रियों के प्रति बदलाव आने की सम्भावना तो बनती है मगर केवल मात्र योजनाओं को चला देने से इस भयंकर समस्या का समाधान हो पाना मुमकिन नहीं है। इसके लिए सरकार को सामाजिक स्तर पर व्यापक अभियान चलाने की आवश्यकता है और जो व्यक्ति लिंग जांच करता पाया जाये उसके ख़िलाफ़ कठोर दंड का प्रावधान होना चाहिए ताकि सभी को एक सन्देश जाये के अगर हम ऐसा कुकृत्य करेंगे तो हम सबके ऊपर क़ानूनी गाज गिर सकती है। बदलाव की यह लड़ाई बहुत लंबी है क्योंकि हमारे समाज में अभी भी पितृसत्तात्मक मानसिकता अभी भी व्यापक स्तर पर पुरुषों में मौजूद है। उन्हीं की देखा-देखी स्त्रियां भी लिंग जांच में उनका साथ देती पायी जा सकती हैं। स्त्रियों का पुरुषों का साथ देना उनकी मज़बूरी है क्योंकि स्त्री पूरी तरह पुरुष पर निर्भर है। घर के काम-धंधों के अलावा उसने अन्य कुछ देखा ही नहीं है। तो अपने अस्तित्व को बचाने की जदोजहद में वह भी इस कुकृत्य में शामिल हो जाती है। यह तो ग्रामीण स्त्री का हाल है। अगर बात शहरी स्त्री की करें तो यहाँ भी हालात बदले नहीं हैं क्योंकि यहाँ भी लिंग भेद, लिंग जांच, कन्या भ्रूण हत्या के कई मामले हम देख सकते हैं। तो बेटी को ऐसे बचाना संभव नहीं है। उसके लिए हमको व्यापक महाभियान चलाना पड़ेगा स्त्री स्वतंत्रता का, स्त्री की बराबरी का क्योंकि जब बराबर के हक़ स्त्री-पुरुष में बंटेंगे तो मानसिकता बदलेगी और मानसिकता बदलेगी तो बेटा-बेटी का भेद भी समाप्त हो जायेगा। जब भेद मिट जाएगा तब कन्याओं की गर्भ में हत्याएं भी रुकेंगी। तो बेटी बचाने की शुरुवात हमें अपने घर से करनी होगी, फिर समाज की ओर हमें प्रवृत होना होगा क्योंकि अगर सभी अपने घर में बेटा-बेटी के इस भेद को समाप्त कर देंगे तो समाज में भी यह भेद धीरे-धीरे स्वतः ही मिट जाएगा।
अब बात करते हैं बेटी पढ़ाओ की तो बेटी को साक्षर करना आज एक बड़ी चुनौती है। मूल रूप से हमारे समाज में परंपरा से चली आ रहीं प्रचिलत धारणाओं को हमको तोड़ना होगा तभी बेटी को पढ़ाने की मानसिकता भी हममें पनपेगी। इन धारणाओं में जैसे 'बेटी है पढ़कर क्या करेगी', 'बेटी को तो पराये घर जाना है इसलिए उसको पढ़ने के बजाये घर के कामों में अत्यधिक रूचि लेनी चाहिए', 'बेटी को पढ़ाकर कौनसा कुछ मिलेगा, उल्टा खर्चा ही करवायेगी यह' आदि ऐसी तमाम रूढ़िवादी धारणाओं का हमें समूल विनाश करके नयी प्रगतिशील आधुनिक भाव-बोध से लैस नवीन धारणाओं को सृजित करना होगा। शिक्षा किसी भी समाज को बदलने का एक कारगर सक्षम हथियार है। अगर स्त्री शिक्षित होगी तो घर की कैद से मुक्ति पायेगी और अगर मुक्ति पायेगी तो पढ़-लिखकर समाज से सीधा संवाद करेगी और पढ़कर अपना हक़ जायज़ तरीके से हासिल करेगी। इससे समाज में पुरुषों की सोच भी परिवर्तित होगी। भारत में अधिकतर गाँवों में अभी भी मध्यकालीन धारणाएं आज भी पाई जाती हैं जहाँ बेटियों को पढ़ाने को लेकर तमाम तरह के अन्धविश्वास पाये जाते हैं। हमें उन स्त्रियों को शिक्षित करके जागरूक बनाना होगा तक गाँवों की स्थितियाँ बदलेंगी क्योंकि भारत गाँवों का देश है तो शहरों से पहले गावों से शुरुवात करनी होगी। इसके पीछे मूल कारण गाँवों में स्त्रियों के प्रति प्रचलित अनपढ़ धारणाएं हैं। जब जड़ें मज़बूत होंगी तो वृक्ष को कोई भी आंधी गिरा नहीं सकती, तो गाँव हमारी जड़ें हैं और हमें वहां बेटियों को पढ़ाने का बीज बोना होगा तभी सोच बदलेंगी। पढ़-लिखकर बेटीयाँ जब नौकरी करेंगे तो एक आर्थिक समृद्धता उनको स्वावलंबी बनायेगी जिससे परनिर्भरता यानि पुरुष पर निर्भरता का डर समाप्त होगा और स्त्री-स्त्री की दुश्मन वाली अवधारणा में भी निश्चित बदलाव होगा और तक स्त्री-स्त्री की सहायक होगी, दुश्मन नहीं। इसलिए बेटी साक्षरता बेटी के हित के लिए अति-आवश्यक है।
अंत में हम यह कह सकते हैं के सरकार द्वारा उठाया यह 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' वाला मन्त्र एक सराहनीय पहल है जिसका स्वागत होना चाहिए बशर्ते इस पहल का लाभ लाभार्थियों को सीधा पहुँचे तभी इसकी सफलता है। समय-समय पर इस योजना की समीक्षा और उससे उपजे परिणामों पर भी अधिकारियों को दृष्टिपात करना चाहिए अन्यथा बिचौलिये ही बीच से माल उड़ाकर अपना हित साध जाएंगे और यह बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मात्र एक जुमला बनकर ही रह जायेगी।
@सुनील@
चलिये आप कहते हैं रोटी के स्थान पर हम हर घर डिजिटल कर देंगे यानि हर जगह इन्टरनेट की सुविधा पहुँचा देंगे पर आपकी इस दूरगामी योजना की हवा निकल जाती है शहर से कुछ दूर जाते ही।
तो मित्रों मैं बताता हूँ आपको इनकी डिजिटल इंडिया जा सच। यह डिजिटल इंडिया केवल शहरों के लिए है, क्यों क्योंकि शहर से थोड़ा दूर जाईये पता चल जायेगा।
मेरे एक मित्र का फ़ोन आया मुझे जो एक शिक्षक के तौर पर जम्मू से काफ़ी दूर पहाड़ों पर कार्यरत है।
उससे मैंने पूछा के यार तू तो पोस्टिंग होते ही गायब हो गया चक्कर क्या है।
तो बेचारा बोला यार जहाँ हैं पोस्टेड हूँ वहां फ़ोन भी नहीं चलता।
मैंने कहा यार फिर तो मुसीबत होगी वहां।
तो बोला यार वहां लोगों के पास कच्चे घर हैं जिनमें वह स्वयं बड़ी मुश्किल से रहते हैं। मैं खुद किसी मित्र के साथ एडजस्ट करके रहता हूँ। मुझे कमरा तक नहीं उपलब्ध हो सका वहां तो फ़ोन चलना तो ग़नीमत है वहां।
तो मित्रों सोचिये शहर से बाहर निकलते ही लोगों के पास बुनियादी सुविधाएं रहने के लिए घर, सड़क, बिजली, पानी आदि तक नहीं वहां इन्टरनेट और फ़ोन कैसे किसी का पेट भरेगा सोचने की बात है.......?
डिजिटल इंडिया वहां किसी को नाम तक पता नहीं होगा। इन्टरनेट तो दूर वहां फ़ोन तक नहीं। कोई बीमार हो जाये तो कहाँ जाये।
तो मित्रों अब आप स्वयं हिसाब लगाएं यह डिजिटल इंडिया कहाँ तक, किन लोगों के लिए है........केवल शहरों में ही बसने वाले लोग, लोग हैं, शहर से दूर पहाड़ों पे दुर्गम जीवन जीने वाले क्या लोग नहीं......?
वह क्यों तमाम सुविधाओं से अभावग्रस्त जीवन जीने को अभिशप्त हैं.......???
क्या उनको समानाधिकार शहरों की तर्ज़ पर पहुँचाने का दायित्व सरकार का नहीं.......?
@सुनील@