Friday, March 18, 2016

पीर को पी जाना

इंतज़ार में डूबती हैं सांसें,
ढलता है सूरज इस तलहटी पे रोज़,

है तन्हाई की हवा भी गरम थपेड़ों सी,
वीरानी की खनक खंडरों का हिस्सा हैं,

रोज़ मरकर जीना भी ज़िन्दगी है,
रोज़ जीकर जिए तो क्या जिए,

हर तख़्ती पे टंगी है तेरे नाम की इबारत,
हर मौत से पहले मरने की आहट सुकून देती है,

हर ताबीज़ पे दुआओं का विश्वास है बंधा,
हर मौन पे ज़लज़ला है छुपा कोई यहाँ,

रुख़्सत कर दी तेरे पैरों की आहट हमने,
यूँ पीर को पी जाना भी अब पुरसुकून देता है,

मुल्तवी कर दिया इस घड़ी के शोरगुल को हमने,
अब मुक्ति से पहले सुकून पाना सफ़र है अपना...."
©सुनील कुमार सलैडा®

Thursday, March 17, 2016

उड़ने दो

ख़्वाहिशों के पंखों पे ख़्वाबों की उड़ान है,
चाहतों के गुलशन में काँटों की मुस्कान है,

तुम भरोसे के पँख फैलने तो दो इक बार,
पंछियों की उड़ान पे पहरे बैठाते हो क्यूं,

उड़ने का शौक हर परिंदे का हक़ है,
तुम पंख न काटो उनके बहने दो खुले आसमान में,

मेहरबानियां नहीं हक़ मांगते हैं परिंदे अपना,
तुम अपने गुमां से बाहर निकलकर तो देखो,

खूबसूरत है यह जहान बराबरी की नज़र से,
तुम भेदभाव की दीवार गिराकर तो देखो..."
©सुनील कुमार सलैडा®

Wednesday, March 16, 2016

ज़हरीली आबोहवा

हर शख़्स मुतमइन है यहाँ रंज ओ ग़म से,
किसी गली से अब इश्क़ की सदा यहां आती नहीं,

कोई सुर्खरू हो जाता है ज़िन्दगी की दौड़ में,
कोई मयख़ाने में मयकदा जाम लुटाता है,

है ज़िन्दगी की तड़प से हर कोई बाबस्ता यहाँ,
चंद लम्हों के सुकून की गुंजाईश है गुम यहां,

किसी का लुटता है घर, किसी की अस्मत,
इस शहर की आबोहवा अब नफरतों से गुलज़ार है यारो....."
©सुनील कुमार सलैडा®

Monday, March 14, 2016

आओ

आओ सपनों को तलाशें,
आओ नींद को भरोसा दिलाएं,

आओ दबे हुओं को और न दबाएं,
आओ हलके हो जाएं बोझ से,

आओ मिट्टी को सम्मान दें,
आओ दिलों को धड़कना सिखाएं,

आओ बंजर ज़मीं पर हरयाली लाएँ,
आओ भंवर में तैरना सीखें,

आओ गुज़रे हुए को आगे बढ़ाएं,
आओ सूखे अश्कों को नम बनाएं,

आओ बेवजह अधरों पे मुस्कान सजाएँ,
आओ बाधाएँ तोड़कर बंदिशों के बाँध चटकाएं...."

©सुनील कुमार सलैडा®

Saturday, March 12, 2016

स्त्री तू क्या है...😢

स्त्री तेरा कोई नी 😢
इतनी बर्बरता के किसी का भी दिल रो पड़े 😢
पूरा पढ़े और अपनी प्रतिक्रिया दें मित्रों 😢
स्त्री तुम केवल जिस्म हो अन्य कुछ नहीं 😢
अफ़्रीकी देश सूडान की दिल दहला देने वाली घटना 😢
😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢😢

न्यूयार्क। अगर किसी नौकरीपेशा से ये कहा जाए कि उसे सैलरी नहीं मिलेगी उसके बदले वो जिसका चाहे रेप कर ले। सुनने में अजीब लग सकता है लेकिन लेकिन ये खौफनाक सच निकला है अफ्रीकी देश सूडान से। सूडान आर्मी को सैलरी के बदले रेप का ऑफर दिया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में दक्षिण अफ्रीकी देश सूडान के बारे में ये सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सूडान आर्मी को सैलरी के बदले रेप करने की छूट दी जाती है। इस छूट के दायरे में महिलाओं से लेकर बच्चे तक शामिल हैं। यानि सूड़ान का सैनिक अगर चाहे तो महिला के अलावा बच्चे को भी अपनी हवस का शिकार बना सकता है।

यूएन की रिपोर्ट में खुलासा

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि दक्षिण सूडान के सरकार समर्थित सैनिकों को रेप के अलावा कई तरह के दिल दहलाने वाले अमानवीय अत्याचार करने की भी पूरी छूट है। रिपोर्ट के अनुसार अध्ययन के दौरान उनके सामने एक मामला ऐसा भी आया, जहां सूडान आर्मी के सैनिक इस बात को लेकर झगड़ा कर रहे थे कि छह साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे गोली मारी जाए या नहीं।

जमकर मानवाधिकार हनन हो रहा है सूडान में

संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार शाखा ने इस रिपोर्ट में ये भी बताया कि किस तरह विपक्ष को समर्थन देने के शक में बच्चों और नि:शक्तजनों समेत आम नागरिकों को सूडान में जिंदा जला दिया जाता है। माल लादने वाले कंटेनरों में बंद कर दिया जाता है, पेडों से लटका दिया जाता है और टुकड़े टुकड़े कर दिया जाता है।

5 महीने में 1300 रेप

इन बर्बर अत्याचारों से पता चलता है कि गृहयुद्ध झेल रहे सूडान में मानवाधिकार उल्लंघन की घटनाएं सबसे जघन्य और बदतर हैं। तेल के अकूत भंडार वाले दक्षिण सूडान के यूनिटी प्रांत में पिछले साल मात्र 5 महीने में रेप के 1300 मामले दर्ज हुए। यह चौंकाने वाला आंकड़ा सिर्फ यूनिटी प्रांत का नहीं है, जहां हर दिन 8 महिलाओं और बच्चियों को रेप का शिकार होना पड़ता है बल्कि तकरीबन सभी प्रांतों में ऐसी ही भयावह स्थिति है।

सैनिकों को बर्बरता करने की खुली छूट

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि दक्षिण सूडान आर्मी के साथ हमला करने वाले सशस्त्र लड़ाकू एक तरह मौखिक समझौते की तरह मानवाधिकार उल्लंघन करते हैं। इनके बीच मौखिक समझौता हैं कि जो चाहते हो करो और जो लूट सकते हो, लूटो। इसी छूट के चलते अधिकतर सैनिक वेतन के रूप में मवेशियों को लूटते हैं, निजी संपत्ति चुराते हैं, महिलाओं और बच्चियों को अगवा करते हैं और फिर उनके साथ रेप करते हैं।

"डेली हंट से साभार"

श्री मोक्षम

श्री करे बंटाधार।
करे पुंजपतियों का सत्कार।
झुकती है सामने उसके भेदभाव की सरकार।
करते हैं नमन उसको लाला, धनी चंद सारे।
दक्षिण से चला यह श्री रथ उत्तर पे करे अब प्रहार।
यह श्री श्री करेगा पूंजीपतियों का उधार।
कथा समाप्त हुई भक्तों।
आईये आगे बढिए और कीजिये नोटों की बहार।
जिसके जितने अधिक नोट उसको उतने ही नज़दीक से दर्शनों का लाभ।
@सुनील@

Thursday, March 10, 2016

लूट लो भैया

लूट लूट कर लूट लो भैया
अब है राज़ यह जंगल भैया,

जनता लुटे, लूटे नेता,
पेट की अब बदहाली है,

शोषण की तुम बात न करो,
कुपोषण से तुम मरो भैया यही तुम्हारी नियति है,

सत्ता में बैठे हैं उल्लू,
रात भी इनकी मतवाली है,

धर्म जीते हारते हैं इंसान यहां,
अस्मत लुटती सरे राह है बेटी या घरवाली हो,

बेइमानों की बस्ती है यह,
ईमानदारों की कब्रगाह अब,

माँगी रोटी जिसने भी यहां,
मिले हैं दंगे थोक में उसको,

राष्ट्रवाद की आड़ में करोड़ो हैं डकारते भैया,
देशद्रोह की आड़ में तबाह कर दिया देश है,

झुमले बिकते बीच बाज़ार में,
औने-पौने भाव में भैया,

भूख लगे तो खा लो झुमले,
रोटी का यहाँ प्रदेश है वर्जित,

करो दलाली मिलेगा सब,
वर्ना फूँक दो डिग्रियाँ तुम,

पढ़ते क्यों हो बढ़ते क्यों हो,
रोकेंगे हर हालत में हम गति तुम्हारी, प्रगति तुम्हारी,

तार्किक क्यों बनते हो भैया,
यह न सहेंगे, यह न अब हम होने देंगे,

अभिव्यक्ति को तुम्हारी अब हम चूल्हे में दे डालेंगे,
ग़र तुम बोले कुछ भी अब तो तुमको भी जेल में डालेंगे,

सिल लो मुख को हो जाओ मूक तुम,
यही तुम्हारे हित में है भैया वरना मारे जाओगे,

ग़र न झुकोगे तुम अब भैया रास्ते हैं हमारे पास,
भगवा की है फ़ौज हमारी काट डालने को है वो आतुर,

हम हैं उधर पूँजी है जिधर,
तुम किस खेत की मूली हो भैया,

देश के हित में अब ऐसा ही होगा समझे तुम कुछ भैया,
जो बोलेगा न भाषा हमारी उखाड़ दिया जायेगा जड़ से...."
©सुनील कुमार सलैडा®

Wednesday, March 9, 2016

अतिवाद

अतिवाद किसी भी तरह से हितकर नहीं हो सकता क्योंकि वह हमेशा बाँटेगा जोड़ेगा कत्तई नहीं। वर्तमान में भी जो यह लेफ्टिस्ट और राईटिस्ट का जो यह अतिवाद है यह समाज के लिए घातक है।

अतिवाद कट्टरता पैदा करता है और कट्टरता हमेशा काटती है जोड़ती नहीं। तो अब आप सब बुद्धिजीवी स्वयं तय करें के जोड़ना चाहते हैं या तोड़ना। वर्तमान समाज तो टूटता हुआ अधिक दिख रहा है जुड़ता हुआ कम। ज़हर, ज़हर और अधिक ज़हर ही फैलता दिख रहा है जिससे दूरियाँ ही बढ़ रही हैं घट नहीं रही।

विचारधारा एक मानवीयता की भी हो सकती है तो उसका अनुसरण करेंगे तो शायद बचा पाएं इंसानियत हम अन्यथा बंटा हुआ समाज हो या इंसान हो उसको खतरा हमेशा ही रहता है अराजक हो जाने का। थोड़ा तो आत्मचिंतन करिये यारो।
@सुनील@

Tuesday, March 8, 2016

घावों के समुन्दर

💧💧💧💧💧
"हर आह इक कसक बन गयी,
मेरी तबाही तेरी जन्नत बन गयी,

सुरूर था आँखों में मेरी,
ग़ुरूर था चेहरे पे मेरे,

तूने ऐसा रौंदा के पथरा गयी आँखें,
सुख गए अश्क मुरझा गया चेहरा,

तरसते हैं लब बोल को मेरे अब,
है सन्नाटे की गूंज गूँजते शोर में अब,

तू महफूज़ हो गया महबूब को उजाड़कर,
हम रह गए घावों के समुन्दर में तैरते बेबस से..."
©सुनील कुमार सलैडा®
💧💧💧💧💧💧💧💧

Monday, March 7, 2016

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

★★★★★★★
आज है महिला दिवस। दो दिन पहले भी लिखा था इस पर। आज कुछ नया नहीं लिखूँगा पर आज सीधे-सीधे महिला मित्रों और पुरुष मित्रों को संबोधित करते हुए केवल इतना ही कहना चाहूँगा के ख़ुद में झाँकिये और देखिये हम कहाँ हैं।

दोषी दोनों हैं जहाँ स्त्रियाँ सहने की वहीं पुरुष प्रताड़ने के मगर प्रतिशत अधिक पुरुषों का है। यदि पुरुष स्त्री को बराबरी देने के पक्ष में है तो उसके प्रति भेदभाव की नीति को क्यों चलाये जा रहा है....????
अब आप नहीं मानोगे तो सबूत के तौर पर आपको बता दूँ के इस बार सबसे अधिक संख्या में महिलाएं संसद पहुंची है। अरे आप तो बड़े खुश हो गए देख रहा हूँ महिलाएं भी दांत निपोर रही हैं तो आपकी जानकारी के लिए बता दूँ के इस बार ज़्यादा होने के बावजूद महिलाओं की संख्या केवल 16% है....???
तो पुरुषो आप समानता अगर चाहते तो 33 प्रतिशत आरक्षण बिल महिलाओं के पक्ष में कब का पास हो गया होता पर सरकारें आती गयी, जाती गयी पर महिलाओं को क्या मिला सहानुभूति, वादे, नारे, इरादे....??? इनके सिवा कोई भी पुरुषवादी सरकार इसको पास नहीं करा पायी क्यों...????? अरे सोचिये महिलाओं....????
वो इसलिए के आपको सत्ता कोई नहीं देना चाहता....वो बात पुरानी हो गयी के सिंघासन खाली करो जनता आती है....??? जनता कोई नहीं चाहता के वह सब संभाले....

अब मेरा यह मानना है के 33 प्रतिशत आरक्षण क्यों आप 50 प्रतिशत मांगिये न....??? क्योंकि मिलेगा तो आपको है नहीं इतनी आसानी से फिर मांगने में पीछे क्यों बराबरी का ढोंग अगर पुरुष करता है फिर आप तो सच्चे हो आप क्यों नहीं मांगते हो 50 प्रतिशत....???? सोचिये इस पर.......
अब आता हूँ पितरसत्तावादी पुरुषों पर तो महानुभावो अगर इतने प्रगतिशील हो तो केवल संसद में ही नहीं दीजिये न समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बराबर की भागीदारी आप। कर नहीं पाओगे न...??? पैरों तले ज़मीन दरकने लगी न सोचकर ही के कैसे करेंगे हम आधे घरेलु काम, आधा बच्चे को सँभालने का काम, आधा दफ़्तर का काम आदि। अगर नहीं कर सकते तो ढोंग न करें पर इतना बता दूँ आप सबसे अधिक संवेदनशील, अधिक परिपक्व, अधिक सुदृढ़ है स्त्री और जिस दिन उन्होंने एकता दिखा दी न देखना रास्ता नहीं मिलेगा आपको यह कहे देता हूँ। उनमें कमी है तो बस एकजुटता की और उनको एकजुट आप होने ही नहीं दोगे जानता हूँ। उलझाये रखोगे ममता, के मोहमय धागों में पर जब जाग गयीं न तो दुनिया तुम्हारी हिलते देर नहीं लगेगी....???

आखिर में अनुरोध महिलाओं से और प्रगतिशीलता के सच्चे पैरोकार पुरुषों से के समानता की लड़ाई लड़िये एकजुट होकर। खुद में बदलाव लाईये समाज खुद ही बदलने लगेगा। बस शुरुवात कीजिये अपने घर से ही देखिये असर दिखने लगेगा आपको भी। अब कहोगे यह मुमकिन नहीं तो इतना अनुरोध है उन तमाम पढ़ी-लिखी स्त्रियों से के पढ़कर घर मत बैठिये अपनी उपस्थिति कहीं भी प्रस्तुत किजिए मगर कीजिये ज़रूर। शुरुवात छोट्टी नौकरी से फिर बड़ी से करें। दूसरा जिस क्षेत्र में भी जाएँ अनपढ़ स्त्रियों में पढ़ने की ललक जगाएं और उनके अधिकारों और भेदभाव के प्रति उनको संघर्ष करना सिखाएं। बदलाव आएगा आवश्यक यह मैं दावे के साथ कह सकता हूँ। हर प्रकार की हिंसा का विरोध करें फिर चाहे वो घरेलू हो या सामाजिक। लड़कर ही अधिकार लिए जा सकते हैं। जानता हूँ डगर कठिन है पर नामुमकिन नहीं। जितना हो सके महिला उम्मीदवार को ही अपना वोट दें और घर के अन्य सदस्यों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सत्ता में 50 प्रतिशत की भागीदारी होगी तो ही बदलाव ला पाओगे अन्यथा नामुमकिन है क्योंकि तभी अपने हक़ में कानून बना पाओगे और उनको सख्ती से लागू भी करवा पाओगे अन्यथा कुछ नहीं कर पाओगे।

अंत में इतना ही कहूँगा के कहिये के हम लड़ेंगे साथी खुद को मानवी रूप में साबित करने और अपने समानाधिकार, समतामूलक बराबर समाज के लिए हम अपना योगदान देंगे चाहे जो भी हो हम अडिग रहेंगे। एक दिवस तक सीमित न कीजिये अपनी आज़ादी को साथी। हर दिन नयी लौ जगाइए फिर देखिएगा आपके चरागों से रौशन हो उठेगा यह चमन साथियों।
बधाई इस दिवस की साथी।
©सुनील कुमार सलैडा®

घावों के समुन्दर

💧💧💧💧💧
"हर आह इक कसक बन गयी,
मेरी तबाही तेरी जन्नत बन गयी,

सुरूर था आँखों में मेरी,
ग़ुरूर था चेहरे पे मेरे,

तूने ऐसा रौंदा के पथरा गयी आँखें,
सुख गए अश्क मुरझा गया चेहरा,

तरसते हैं लब बोल को मेरे अब,
है सन्नाटे की गूंज गूँजते शोर में अब,

तू महफूज़ हो गया महबूब को उजाड़कर,
हम रह गए घावों के समुन्दर में तैरते बेबस से..."
©सुनील कुमार सलैडा®
💧💧💧💧💧💧💧

Sunday, March 6, 2016

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 6 मार्च

इस पर मैं इतना ही कहूँगा के महिलाओं को चाहिए
सत्ता, समानता, इज़्ज़त, भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में,
घूरने की आज़ादी,
अड़ने की आज़ादी,
लड़ने की आज़ादी,
अभिव्यक्ति की आज़ादी,
मानसिकता से आज़ादी,
पहनावे की आज़ादी,
अधिकार जताने की आज़ादी,
यौनिकता से आज़ादी,
उनको चीज़ बनाकर परोसने से आज़ादी,
अपनों के रहम से आज़ादी,
बेवकूफ़ जोक्स से आज़ादी,
सपने देखने की आज़ादी,
खुलकर जीने की आज़ादी,
अंत में मानवी के रूप में देखने की आज़ादी।
@सुनील@
बधाई सभी मित्रों को इस दिवस की पर एक दिन तक सीमित मत करिये इसको हर दिन अपनी आज़ादी के लिए जियो तभी मिलेगी आज़ादी साथी। तो कहो मेरे साथ।
हम लेकर रहेंगे अपनी आज़ादी।
उफ़ कहीं मैं देशद्रोही तो नहीं ठहरा दिया जाऊँगा...😉

Thursday, March 3, 2016

हम लड़ेंगे साथी

हम लड़ेंगे साथी सबकी समानता के लिए।
हम लड़ेंगे साथी पूँजीवाद की जड़ों को हिलाने के लिए।
हम लड़ेंगे साथी मनुवाद से।
हम लड़ेंगे साथी संघवाद से।
हम लड़ेंगे साथी ब्राह्मणवाद से।
हम लड़ेंगे साथी दरिद्रता से।
हम लड़ेंगे साथी वर्णव्यवस्था के प्रहार से।
हम लड़ेंगे साथी जातिवाद के दंश से।
हम लड़ेंगे साथी बेरोज़गारी की मार से।
हम लड़ेंगे साथी कट्टरता के ज़हर से।
हम लड़ेंगे साथी साम्प्रदायिकता के कहर से।
हम लड़ेंगे साथी पितृसत्ता के दबदबे से।
हम लड़ेंगे साथी तार्किकता को बचाने की ख़ातिर।
हम लड़ेंगे साथी उच्च को समान बनाने के लिए।
हम लड़ेंगे साथी सच्चाई को जीवित रखने के लिए।
हम लड़ेंगे साथी उम्मीद को ज़िंदा रखने के लिए।
हम लड़ेंगे साथी देश को बचाने की ख़ातिर।
हम लड़ेंगे साथी अभिव्यक्ति को बचाने के लिए।
हम लड़ेंगे साथी भूखों को रोटी के लिए।
हम लड़ेंगे साथी किसानों की आत्महत्या के लिए।
हम लड़ेंगे साथी ज़मीनों के बचाव की ख़ातिर।
हम लड़ेंगे साथी दबे-कुचलों को उठाने की ख़ातिर।
हम लड़ेंगे साथी कल्पनाओं को हक़ीक़त बनाने के लिए।
हम लड़ेंगे साथी भ्रष्टाचार को मिटाने की ख़ातिर।
हम लड़ेंगे तो ही बचेंगे वर्ना तबाह कर दिए जाएंगे साथी।
©सुनील कुमार सलैडा®

Tuesday, March 1, 2016

निकल गए

"ताबीज़ बनाकर बांध रखा है,
भरोसे के रिश्ते से इस कदर तुमको,
लिपट जाती है कोई लता किसी डाल से जैसे,

तुम कबके निकल गए,
भरोसे को फनाह करके,
सूख जाती है यूँ बंजर ज़मीं भरी बरसात में जैसे..."
©सुनील®