Thursday, August 30, 2018

उम्र भर की बेचैनी

"मुख़्तसर सी मुलाकात में,
उम्र भर की बेचैनी दे गया,

ऐसा मिला वो शख़्स मुझे,
दाग़ भरे चाँद को बेदाग कर गया,

था उलझनों का यह दौर सफ़र में,
ठहरे हुए मोड़ पे रुकने की वो कहानी दे गया,

मेरे बस में थी मेरी उम्मीदों की डोर,
वो डोर को मोड़ मेरी पतंग को नई उड़ान दे गया...."
#सुनील©®