Thursday, January 18, 2018

धूल

"अबके यह नज़र भी खा गई धोखा,
तूने धूल जो इतनी झोंकी इनमें,

हम पकड़ते रहे किनारों में विश्वास को,
तू बेख़ौफ़ सरे बज़्म में सबकी नज़र ए नूर बन गया,

कोसते हैं हम खुद को खुद की गलती के लिए,
न बेचते खुद को तेरी हर तसल्ली के लिए,

आज सुकून भी भूल गया है रास्ता मेरी गली का,
मैं भटकता हूँ बेबस हर आरज़ू को दम तोड़ते देखते हुए...."
#सुनील©®

Tuesday, January 9, 2018

गुज़र जाएगी मग़र

"हज़ार ऐब ढूँढ लिए तुमने,
नकारने की जब बात आयी,

हमने भी ठुकरा दी दोस्ती तेरी,
इल्म जब तेरी फ़ितरत का हुआ,

यूँ ही गुज़र जाएगी मेरी भी अब,
जैसे तेरी गुज़रेगी दोस्त,

मगर न पा सकेगा तू भी सुकून,
बेचैन तो मेरी पलकें भी रहेंगी ताउम्र बुझी सी..."
#सुनील©®

Sunday, January 7, 2018

दूर बहुत दूर

"उम्मीद की सहर,
एक बार फिर गुज़र गयी,

तम्मनाओं के पंख,
टूटकर गिर गए,

हम आसमान की ओर ताकते रह गए,
वो वीराने सा ज़मीन से गुज़र गया,

थाम लेते ग़र मुमकिन होता,
पिंजरों में हमने न बाँधा कभी,

बस रह गए देखते उड़ान उसकी,
वो दूर बहुत तेज़ बड़ी दूर निकल गया...."
#सुनील©®

Wednesday, January 3, 2018

मैं भी अब

"मैं कहता रहा बात दिल की,
दिल को ही,
वो पत्थर की तरह चोट करता गया,

मैं बूनता रहा जाल,
उसकी सलामती के,
वो हर वक़्त जकड़ता रहा मुझे घावों के समन्दर में,

मैंने कहा न कभी उसको,
पर महसूस उसके दर्द को,
बेपनाह किया,

मैं सोता रहा हर वक़्त ख़ौफ़ में,
के सो सके वो बेख़ौफ़,
सहर दर सहर,

मैं भी धीरे-धीरे,
अब बूत बनने लगा हूँ,
के मैं भी अब अरमानों को कुचलने लगा हूँ,

न रहा फर्क अब मुझमें भी,
मैं भी उसके पदचिह्नों पे चलने लगा हूँ,
के मैं भी अब आसुओं से नफ़रत करने लगा हूँ,

हो सके तो रोक पाऊँ खुद को,
पर सहूँगा कब तक,
के वफ़ा के इस दौर में मिलती है हर जगह तन्हाई ही..."
#सुनील©®