Tuesday, June 27, 2017

गुरु की स्थिति

कुछ लोग मतलब के लिए गुरु को सीढ़ी बनाकर उनके आस-पास इस प्रकार मंडराते हैं जैसे शहद पर मक्खी। उस समय वह ऐसा दर्शाते हैं जैसे वह उनके लिए ही बने हैं। इस प्रक्रिया में वह चिरौरी की हर सीमा वह लाँघ जाते हैं। किन्तु जब मतलब निकल जाता है तो कौन गुरु, कैसी आत्मीयता। सब विलुप्त हो जाता है और अंत में गुरु अकेले रह जाते हैं। दुःख होता है उन शिष्यों को गुरु की ऐसी स्थिति देखकर जो वाकया उनसे मतलब के लिए नहीं ज्ञान और उचित मार्गदर्शन के लिए जुड़े होते हैं।

नोट :-  यह स्थिति उल्ट भी होती है और कई गुरु घंटाल ऐसे भी होते हैं जो अपने शिष्यों के साथ मतलब के लिए जुड़े होते हैं। मतलब निकलते ही शिष्य को दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक देते हैं। यहाँ मेरा केवल व्यापक वस्तुस्थिति दिखाने का प्रयास है। कृपया कोई भी अन्यथा या व्यक्तिगत न लें इस पोस्ट को। इस विषय पर पूरा एक संस्मरण कभी लिखूँगा।
#गुरुर ब्रह्मा,
गुरुर विष्णु,
बन गए
गुरुर मतलब,
गुरुर चिरौरी...
#सुनील

Monday, June 26, 2017

बाँट दिया

"दीवारों में बांट दी हस्ती मेरी,
मैं रहा न कुछ भी बाकी अब,

किसी ने बसा दिया मंदिरों में मुझको,
किसी ने मस्जिदों में सजा दी रूह मेरी,

मैं था एक आज़ाद परिंदा यहाँ,
मुझे कर दिया कैद दीवारों में तुमने,

फिर भी एक सबक मैं तुमको दे दूँगा,
बस्ता हूँ सबमें मैं झांककर देख गिरेबान अपना...."
#सुनील©®

Thursday, June 22, 2017

तहज़ीब

तहज़ीब और तमीज़ इंसान घर से सीखता है। फिर स्कूल और समाज उसको बढ़ाने में सहायक बनते हैं। जो व्यक्ति दोनों नहीं सीखता वो समय-असमय असीमित उच्चश्रृंखल व्यवहार करने लगता है। रोक आवयश्क है क्योंकि खुलेपन और मानसिक खुलेपन में अंतर स्पष्ट परिलक्षित हो जाता है।
#सुनील©®

वो जो

"वो जो इतराते हैं अपनी जीत पे,
वो जो छलकाते हैं आंसू ख़ुशी के,

वो जो आसमान पे बैठ गए हैं,
वो जो ज़मीन को अब छोड़ गए हैं,

है उनकी हार उनके गुमां में,
जीतकर भी तड़पडे हैं रात को ऐतबार में,

वो जो जुगनुओं में तलाशते हैं लौ कोई,
वो अक्सर बेपर्दा हो जाते हैं रोशनी में हर रोज़....."
#सुनील©®

योग भगाये रोग पर

आज सभी खाये-पिये अघाये लोग एक दिन कर लिए जुटेंगे कैमरे में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने। पर उन किसानों के बारे में आपको पता है कुछ जो अन्नदाता कहलाता है हमारा, आप सबका। नहीं पता तो कुछ मैं बताता हूँ आपको।

* भारत में 60% किसान अपनी कृषि के लिए वर्षा पर निर्भर रहते हैं और उचित मात्रा में वर्षा न होने पर उनकी स्थिति बद से बदत्तर हो जाती है। फिर उस स्थिति में वो लिया कर्ज़ चुका नी पाते नतीजा आत्महत्या करने को विवश हो जाते हैं..😢

* पिछले दो वर्षों से किसान आत्महत्याओं की संख्या ढ़ाई लाख तक जा चुकी है। इनकी मौत मौत नहीं होती किसी के लिए....😢

* अब कुछ राज्यों ने किसानों का कर्ज़ माफ़ कर दिया है मगर मध्यप्रदेश में जहाँ किसानों की मौत फायरिंग में हुई वहाँ उनको यह माफ़ी भी नहीं। केंद्र सरकार स्पष्ट कर चुकी है के वो किसानों का कर्ज़ माफ नहीं करेगी। पूंजीपतियों का हो जाता है माफ़। यह भेदभाव क्यों....😢

* कर्ज़ माफ़ी भी कोई स्थायी समाधान है नहीं। क्यों कोई भी सरकार किसानों की इस समस्या का स्थायी हल नहीं ढूढ़ सकी। पिछले कई वर्षों से किसानों की आत्महत्याएं बदस्तूर जारी हैं। सरकारें आती हैं घोषणापत्र में घोषणाएं करती हैं पर किसानों की बदहाली जारी रहती है।

* स्पष्ट है हुज़ूर किसान किसी खाते में नहीं आता। योग कीजिये रोग भगाइये....👍
#सबको_योग_दिवस_की_हार्दिक_शुभकामनाएं_मित्रों.....👍
#सुनील

Tuesday, June 13, 2017

गुफ़ा

"जंगल में गुफ़ा की आँधियों में,
छुपाता हूँ मैं खुद को खुद से,

उलझ जाती हैं जाले की डोरियाँ,
सुलझाने की हर कोशिश के बावजूद,

एक पत्ता उड़ता हुआ सा,
कर जाता है सम्मोहित अपने संतुलन से,

साँस रुकती है नब्ज़ भी तेज़ हो जाती है,
जब धुंए के ग़ुबार में चीरती है कोई छाया,

मृत्यु की माँग भी हो जाती है नामंज़ूर,
जब दब जाती है गुफ़ा पत्थरों के बोझ से खाली सी...."
#सुनील©®