परेशानी होती है यह सोचकर की जहाँ हमारे चिंतन ने विराट को, असीम को छू लेने की जुर्रत की वहाँ हमारी संकीर्ण वर्ण-व्यवस्था हज़ार साल तक बेख़ौफ़ पनपती चली गयी। हमारी ही सर-ज़मीन पर। हमारी ही आँखों के सामने।
कृष्णा सोबती
मेरे मन में प्रश्नों ने उठना शुरू कर दिया के कृष्णा सोबती जैसी परेशानी क्या सभी बुद्धिजिवियों को होती होगी तत्कालीन समय में......?
अगर होती थी तो विरोध क्यों नहीं हुआ....?
क्यों इसको इतने वर्षों तक पनपने दिया गया.....?
क्यों नहीं बुद्धिजीवियों ने अनपढ़ जनता को सही मार्ग दिखाया.....?
क्यों नहीं बुद्धिजीवियों ने अपना धर्म निभाया....?
अगर नहीं निभाया तो मतलब वह बुद्धिजीवी नहीं एक पक्ष के हिमायती थे जिनमें पक्षपात भरा पड़ा था......?
क्यों इतने बड़े समुदाय को समस्त अधिकारों से वंचित रखकर उनसे अमानवीय कृत्य किये गए.....?
जब उन लोगों के साथ ऐसा व्यवहार किया गया तो अब क्यों वह आपके चिंतन की विराटता को, उसके असीम के महत्व को माने....क्योंकि उनके लिए तो यह बस आत्मप्रशंसा और स्वयं को उच्च साबित करने के प्रपंच मात्र थे.......?
फिर अगर अब वह आपके उस सुनहले अतीत को नकार रहे हैं तो आप सबमें इतनी बौखलाहट, बेचैनी और तिलमिलाहट क्यों......?
@ सुनील
No comments:
Post a Comment