Saturday, July 15, 2017

बाँट दिया

पितृसत्ता ने ऐसा षड्यंत्र रचा के सब बाँट दिया। स्त्री-पुरुष को उसने ऐसे बांटा के अब यह बँटवारा उत्तरोतर वृद्धि करे जा रहा है। वर्तमान स्थिति को देखें तो आजकल सब कुछ बंटा हुआ नज़र आता है। इस बँटवारे को मूर्त रूप दिया है बाज़ार ने। अक्सर बच्चे क्या बड़े पुरुषों को यह कहते सुना है के यार क्या लड़कियों से शौक रखता है माने लड़कियों के शौक शौक नहीं गुनाह हैं।

स्थियाँ जटिल होती जा रही हैं जहाँ स्त्री व्यक्ति होने की प्रक्रिया में निरंतर वस्तु बनती जा रही है। पुरुषों द्वारा उसको उलझाए रखने के तमाम माध्यम आज अत्यधिक विकसित हो रहे हैं। घर से शुरू होकर यह माध्यम समाज के विभिन्न कोनों में फैल रहे हैं। दुःखद पक्ष यह है के स्त्रियाँ भी माध्यम बनकर खुश हैं। पति की तनख्वाह पर हक़ जमाकर खुद को बड़ी सौभाग्यशाली समझती हैं जबकि मूलतः वह उनकी ग़ुलामी को और कड़ा करने का एक माध्यम है जिसे वह समझती नहीं हैं। खुद के पैरों पे खड़ा होइए फिर देखिए कैसे हिलती हैं पितृसत्ता की जड़ें।
#सुनील©®

Sunday, July 2, 2017

Surprises

Life has so many surprises for us. We have to get ready for those. Never expect that such surprises is always in happy form. They can be in sad, bad and even in worst form also. We have to accept such as challanges and keep moving on.

Keep learning from your bad and worst and make your present good by doing this. Because you can't change your past not even your future but you can change your present by learing from past.
#live_present_live_hapoy
#sunil©®

Tuesday, June 27, 2017

गुरु की स्थिति

कुछ लोग मतलब के लिए गुरु को सीढ़ी बनाकर उनके आस-पास इस प्रकार मंडराते हैं जैसे शहद पर मक्खी। उस समय वह ऐसा दर्शाते हैं जैसे वह उनके लिए ही बने हैं। इस प्रक्रिया में वह चिरौरी की हर सीमा वह लाँघ जाते हैं। किन्तु जब मतलब निकल जाता है तो कौन गुरु, कैसी आत्मीयता। सब विलुप्त हो जाता है और अंत में गुरु अकेले रह जाते हैं। दुःख होता है उन शिष्यों को गुरु की ऐसी स्थिति देखकर जो वाकया उनसे मतलब के लिए नहीं ज्ञान और उचित मार्गदर्शन के लिए जुड़े होते हैं।

नोट :-  यह स्थिति उल्ट भी होती है और कई गुरु घंटाल ऐसे भी होते हैं जो अपने शिष्यों के साथ मतलब के लिए जुड़े होते हैं। मतलब निकलते ही शिष्य को दूध में से मक्खी की तरह निकालकर फेंक देते हैं। यहाँ मेरा केवल व्यापक वस्तुस्थिति दिखाने का प्रयास है। कृपया कोई भी अन्यथा या व्यक्तिगत न लें इस पोस्ट को। इस विषय पर पूरा एक संस्मरण कभी लिखूँगा।
#गुरुर ब्रह्मा,
गुरुर विष्णु,
बन गए
गुरुर मतलब,
गुरुर चिरौरी...
#सुनील

Monday, June 26, 2017

बाँट दिया

"दीवारों में बांट दी हस्ती मेरी,
मैं रहा न कुछ भी बाकी अब,

किसी ने बसा दिया मंदिरों में मुझको,
किसी ने मस्जिदों में सजा दी रूह मेरी,

मैं था एक आज़ाद परिंदा यहाँ,
मुझे कर दिया कैद दीवारों में तुमने,

फिर भी एक सबक मैं तुमको दे दूँगा,
बस्ता हूँ सबमें मैं झांककर देख गिरेबान अपना...."
#सुनील©®

Thursday, June 22, 2017

तहज़ीब

तहज़ीब और तमीज़ इंसान घर से सीखता है। फिर स्कूल और समाज उसको बढ़ाने में सहायक बनते हैं। जो व्यक्ति दोनों नहीं सीखता वो समय-असमय असीमित उच्चश्रृंखल व्यवहार करने लगता है। रोक आवयश्क है क्योंकि खुलेपन और मानसिक खुलेपन में अंतर स्पष्ट परिलक्षित हो जाता है।
#सुनील©®

वो जो

"वो जो इतराते हैं अपनी जीत पे,
वो जो छलकाते हैं आंसू ख़ुशी के,

वो जो आसमान पे बैठ गए हैं,
वो जो ज़मीन को अब छोड़ गए हैं,

है उनकी हार उनके गुमां में,
जीतकर भी तड़पडे हैं रात को ऐतबार में,

वो जो जुगनुओं में तलाशते हैं लौ कोई,
वो अक्सर बेपर्दा हो जाते हैं रोशनी में हर रोज़....."
#सुनील©®

योग भगाये रोग पर

आज सभी खाये-पिये अघाये लोग एक दिन कर लिए जुटेंगे कैमरे में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने। पर उन किसानों के बारे में आपको पता है कुछ जो अन्नदाता कहलाता है हमारा, आप सबका। नहीं पता तो कुछ मैं बताता हूँ आपको।

* भारत में 60% किसान अपनी कृषि के लिए वर्षा पर निर्भर रहते हैं और उचित मात्रा में वर्षा न होने पर उनकी स्थिति बद से बदत्तर हो जाती है। फिर उस स्थिति में वो लिया कर्ज़ चुका नी पाते नतीजा आत्महत्या करने को विवश हो जाते हैं..😢

* पिछले दो वर्षों से किसान आत्महत्याओं की संख्या ढ़ाई लाख तक जा चुकी है। इनकी मौत मौत नहीं होती किसी के लिए....😢

* अब कुछ राज्यों ने किसानों का कर्ज़ माफ़ कर दिया है मगर मध्यप्रदेश में जहाँ किसानों की मौत फायरिंग में हुई वहाँ उनको यह माफ़ी भी नहीं। केंद्र सरकार स्पष्ट कर चुकी है के वो किसानों का कर्ज़ माफ नहीं करेगी। पूंजीपतियों का हो जाता है माफ़। यह भेदभाव क्यों....😢

* कर्ज़ माफ़ी भी कोई स्थायी समाधान है नहीं। क्यों कोई भी सरकार किसानों की इस समस्या का स्थायी हल नहीं ढूढ़ सकी। पिछले कई वर्षों से किसानों की आत्महत्याएं बदस्तूर जारी हैं। सरकारें आती हैं घोषणापत्र में घोषणाएं करती हैं पर किसानों की बदहाली जारी रहती है।

* स्पष्ट है हुज़ूर किसान किसी खाते में नहीं आता। योग कीजिये रोग भगाइये....👍
#सबको_योग_दिवस_की_हार्दिक_शुभकामनाएं_मित्रों.....👍
#सुनील

Tuesday, June 13, 2017

गुफ़ा

"जंगल में गुफ़ा की आँधियों में,
छुपाता हूँ मैं खुद को खुद से,

उलझ जाती हैं जाले की डोरियाँ,
सुलझाने की हर कोशिश के बावजूद,

एक पत्ता उड़ता हुआ सा,
कर जाता है सम्मोहित अपने संतुलन से,

साँस रुकती है नब्ज़ भी तेज़ हो जाती है,
जब धुंए के ग़ुबार में चीरती है कोई छाया,

मृत्यु की माँग भी हो जाती है नामंज़ूर,
जब दब जाती है गुफ़ा पत्थरों के बोझ से खाली सी...."
#सुनील©®

Saturday, March 25, 2017

कौवा

"कौवा चले हंस की चाल,
पड़ गयी सीधी उसकी चाल,

कौवा खाये चुन-चुन माँस,
अबके कौवा करे है राज़,

काँव-काँव करते न थकता था कौवा,
अबके कौवा बोले एक ही बोली,

चीलों को भी दे दी मात,
ऐसी चली इस बार कौवे ने चाल..."
#सुनील©®

Friday, February 3, 2017

मौज

"तिनकों ने रोक ली,
आँधियों की अकड़,

अश्कों ने रोक ली,
नैनों की पकड़,

हम बह ही गए थे ठहराव में यहाँ,
बचा गयी तूफानों की मौज साहिल से लौटकर..."
#सुनील©®

नसीब

"हालात कैसे भी हों गुज़र जाते हैं,
बस दाग़ दिल के तन्हाई में उभर आते हैं,

वक़्त से लड़कर जीतने चले थे हम,
पलटकर पीछे ही गिर गए नसीब से हारकर हम..."
#सुनील©®

आत्मन्वेषण

"आओ ज़ख्मों को सहलाएँ
आओ नींद से गुदगुदी करें,

आओ अँधेरों में नंगे हो जाएं,
आओ उजाले में खुद को छुपाएँ,

आओ अपने कन्धों पे लाश अपनी ढोयें,
आओ मुर्दों में बादशाह की तरह इतरायें..."
#सुनील©®

घुटन

"नींद में घुटन चली आती है,
साँस जब सपनों में उखड़ जाती है,

हम लफ़्ज़ों के जाल बुनते रह गए,
वो मकड़ी से जाल बुनकर निकल गए..."
#सुनील ©®

ख़्वाहिशें

"मुख़्तसर हो गयी मेरी ख़्वाहिशें,
ख़्वाब जबसे पत्थर दिल हो गए,

सुख गए अश्कों के समुन्दर,
तन्हा जब बज़्म में मेरे हालात रो दिए ..."
#सुनील©®

व्यस्त हूँ

"थोड़ा व्यस्त हो गया हूँ,
इसलिए मस्त हो गया हूँ,

फेंक देता हूँ तन्हाईयों को,
मैं आजकल वक़्त का पाबंद हो गया हूँ..."
#सुनील©®

Monday, January 2, 2017

किवाड़

रो पड़ती हैं खिड़कियाँ,
जब किवाड़ पे कील चुभती है,

दुबक पड़ती हैं सिसकियाँ,
जब किवाड़ों में कुंडी लगती है,

अँधेरों में बहक जाते हैं,
बेकाबू हालात मेरे,

चोटों के निशान हैं पहचान मेरी,
छुपाना जिसको है हर रोज़ मुझे,

दोबारा धुआँ भर जाता है सांसों में,
जब क़दमों की आहट से भीग जाता है तन मेरा..."
#सुनील©®