Thursday, September 24, 2015

अब जे.एन.यू पर नज़र

दमन का दौर जारी है दमनकारियों द्वारा। पहले पुणे में एफ.टी.टी.आई पर अपने व्यक्ति गजेन्द्र चौहान की मनमाने तरीके से नियुक्ति और जब छात्रों ने उसके खिलाफ आवाज़ उठाई तो उनकी आवाज़ को कुचलने के नए-नए तरीके खोजे गए। अब इनकी नज़र जे.एन.यू की एकता को भंग करने की है। सुनने में आ रहा है की सारे नियमों ताक पे रखकर अब दक्षिण के बकौल बी.जे.पी नेता को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में स्थापित करने की योजना बना ली गयी है। अगर ऐसा हुआ तो यह एक और मनमाना प्रहार होगा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर व्यवस्थावादियों द्वारा। दिल्ली विश्वविद्यालय पर पहले ही उनका डंका बज चूका है। अब जे.एन.यू. पर जबरदस्ती बजाने की पूरी तैयारी है।

अब सुनिए सुब्रमनियम स्वामी क्या कहते हैं। वह कहते हैं के जे.एन.यू में नक्सलवादी हैं। वहां एंटी-नारकोटिक टीम को भेजना चाहिए। आज टाइम्स नाउ पे उनके ऐसे बयां सुने। क्या ऐसा व्यक्ति कुलपति बनने के काबिल है......? यह हमारे देश के सबसे उच्च संस्थान जो अपनी सेक्युलर निति के लिए जाना जाता है उस पर पहले ही ऐसे आक्षेप लगा रहा है। सोचिये अगर यह कुलपति बन जायेगा तो तानाशाही का कैसा नंगा नाच वहां खेला जायेगा......? कट्टरवादी लोग अब किसी को भी छोड़ने के पक्ष में नहीं हैं क्योंकि अब व्यवस्था भी उन्हीं का साथ देती नज़र आ रही है। अब सब जगह जहाँ-जहाँ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता उनको नज़र आ रही है वह उसको कुचलने को आतुर दिख रहे हैं। क्या ज़बरदस्त षड्यंत्र से सारी कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है। मैं ऐसे किसी भी व्यक्ति को जे.एन.यू या किसी अन्य संसथान के कुलपति बनने का मुखर विरोध करता हूँ जो एकांगी, एक पक्ष का समर्थक हो और अन्य पक्षों को तानाशाही की तर्ज़ पर कुचलने को आमदा हो। अभी से जागना होगा मित्रों अन्यथा 5 साल पुरे होते-होते और जाने कितनी अभिव्यक्तियों को ज़बरदस्ती बंद कर दिया जायेगा।

@सुनील@

No comments:

Post a Comment