"आओ आज फिर धूल लगे बक्सों को खोलें,
आओ आज फिर भाषणों को तैयार करें,
आओ आज फिर मंच को सजाएं,
आओ आज फिर हिंदी के गीत गाएं,
आओ आज फिर हिंदी के पक्ष में नारे लगाएं,
आओ आज फिर हिंदी पे रोटियां सेकें,
आओ आज फिर हिंदी के ठेकेदार बनें,
आओ आज फिर हिंदी पे राजनीति करें,
आओ आज फिर हिंदी की पहरेदारी करें,
आओ आज फिर हिंदी को सूली पे लटकाएं,
आओ आज फिर घोषणाओं के अम्बार लगाएं,
आओ आज फिर घोषणाओं पे धन संचयन करें,
आओ आज फिर ज़बरदस्ती हिंदी की चाटुकारिता करें,
आओ आज फिर धरती, आसमान को हिन्दीमय कर दें,
आओ आज एक दिन के लिए हिंदी को उत्तम शिखर पर पहुँचा दें,
आओ हम प्रण लें के अब साल के बाकि 364 दिन हम हिंदी को उसी ठंडे बस्ते में डालते रहेंगे जैसे हर बार करते हैं हम...."
@ सुनील @
हिंदी दिवस की सभी हिंदी के विद्वानों, विभूतियों, पुरोधाओं और मेरे प्यारे मित्रों को हार्दिक बधाई व अनंत शुभकामनाएं। कुछ तो आत्ममंथन कीजिये यारो, कुछ तो विचार कीजिये वरना निभाते रहिये परम्परा को जस के तस।
No comments:
Post a Comment