आज के युवा वर्ग में अति तेज़ी है, अति बेचैनी है, अति उत्साह है, अति आत्मविश्वास है, अति उत्तेजना है, अति निडरता है, अति उच्छश्रृंखलता है। तो जब किसी में इतनी अति कूट-कूटकर भरी होगी तो वो ज़मीन छोड़कर आसमान छूने का प्रयास करता है बिना सीढ़ी के ही। आज जो मैंने युवा वर्ग के जोश को परखा है वो इसी रूप में परखा है क्योंकि आज का युवा संवेदना को खो रहा है बाजार की चकाचोंध में वो ऐसे गडमड हो गया है के उसके लिए अब नैतिक-अनैतिक मात्र एक शब्दों से अतिरिक्त कुछ नहीं है जिनका प्रयोग कोष तक ही सिमित रह गया है। आज आप कहीं भी चले जाओ चाहे किसी बस, ट्रेन या अन्य किसी सार्वजानिक साधनों में आप पाएंगे के अगर कोई वृद्ध या कोई स्त्री खड़ी है तो कोई भी लड़का उनको अपनी सीट नहीं देगा बस उधर मुंह करके मस्त रहते हैं अपने फ़ोन में। वो इतने मस्त हैं के उनको इतना भी ध्यान नहीं के आप खड़े होकर एक शिष्टाचार स्वरुप अगले को सीट दे दें पर ऐसा कभी नहीं करते वह। यह स्थिति लगभग हर सार्वजानिक स्थान पर पायी जाती है। दिल्ली मेट्रो तक में मैंने यह असंवेदना देखी है जहाँ वृद्ध और स्त्रियों वाली सीट पर युवा वर्ग ऐसे तनकर बैठता है जैसे सीट उसने ही खरीद ली है। तो ऐसी असंवेदनशीलता क्यों.......?
जो मैंने अभी तक पाया है तो उसका एक कारण यह पाया के भूमंडलीकरण और बाज़ारवाद ने आज सबको एक कर दिया है जिसका सीधा असर युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। वो भी सबको एक समझता है। अपने आधुनिक उपकरण उसके लिए अहम् हो गए हैं और बाकि सब उसके लिए गौण हो गया है। इसका एक और कारण जो मुझे लगता है वो यह के युवा पीढ़ी को सबकुछ आसानी से उपलब्ध हो जा रहा है शुरू से ही चाहे वो फ़ोन हो, लैपटॉप हो। वह मशीनों का आदि हो गया है जिससे वह एक मशीन सा बनता जा रहा है। मशीनों से हम संवेदना की आशा और अपेक्षा कर भी कैसे सकते हैं। युवाओं के इस मानसिक स्खलन पर आपके क्या विचार हैं मित्रों ज़रा खुलकर उनको बताईये के कैसे हम युवाओं को नैतिक-अनैतिक और संवेदना की ओर पुनः ले जा सकते हैं.....?
@सुनील@
No comments:
Post a Comment