Wednesday, September 16, 2015

स्त्री के लिए चुनने का अधिकार

भारतीय समाज में बेटियों को अक्सर अपनी इच्छानुसार किसी भी क्षेत्र का चुनाव बार-बार तय करना पड़ता है, बदलना पड़ता है क्योंकि यह कभी भी उनके अपने अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उनको क्या बनना है कैसे बनना है यह सब उनके अभिभावक ही तय करते हैं अक्सर और उन अभिभावकों में भी पुरुष की अहं भूमिका रहती है। ऐसा मैं एक साक्ष्य के अनुसार कह रहा हूँ क्योंकि एक बार ऐसी ही लड़की से मेरी बात हुई जब मैं कहीं गया हूँ था दूर कहीं अपने नातेदारों के यहाँ। उसने चार नौकरियों में खुद को साबित करते हुए उनमें अव्वल स्थान हासिल किया फिर वो लिखित परीक्षा हो या साक्षात्कार दोनों में वो अव्वल रही। एक एयर होस्टेस की, एक सी.आर.पी.एफ में, एक बड़ी कंपनी में, एक दिल्ली में किसी सरकारी नौकरी में। चारों नौकरियों में उनके परिवार वालों का तर्क यह था के सबमें बाहर जाना पड़ेगा और हम तुमको बाहर नहीं भेज सकते। हर बार वो दिल मसोसकर बैठ जाती है पर चारो बार वो अंदर से थोड़ा-थोड़ा टूटती जाती है। यहाँ आजकल एक नौकरी पाना भी व्यक्ति के लिए सहज नहीं वहीं उसने चार में खुद को साबित किया। उसकी सारी महनत पर कभी उसका भाई अड़ंगा डाल देता, कभी उसके पिता अपने पुरुषवादी अहं की सूली पे उसको लटका देते। उन सबका एक ही तर्क था के नौकरी करनी है तो एक अध्यापक की करो अन्य कोई नहीं तो उसके लिए ही स्वयं को तैयार करो कैसे भी करके।

यह कैसा दक्यानुसी समाज है हमारा जो एक तरह 21वीं सदी की उत्तर आधुनिकता की दुहाई देते हुए सबको समानता का अधिकार देने की बात करता है वहीं दूसरी ओर यह अभी भी उसी सामंतवादी दौर में अटका पड़ा है। गुस्सा, घृणा, दुःख, पीड़ा होती है इस पिछड़ी हुई सोच को देखकर। समता, समानता के नारे यहाँ खोखले प्रतीत होते हैं। लानत है ऐसी सोच पर जो स्त्री को हमेशा दोयम दर्जे पर ही पटककर रखना चाहती है। एक स्त्री जो खुद को प्रत्येक क्षेत्र में साबित करती है केवल पुरुषवादी अहं के चलते वह आगे बढ़ नहीं पाती है केवल किसी की परम्परावादी सोच के कारण। ऐसे समाज का कभी विकास नहीं हो सकता क्योंकि जब तक ऐसा भेदभावपूर्ण समाज रहेगा स्थितियां हमेशा प्रतिकूल ही रहेंगी। हमें अपने आस-पास ऐसे समाज को पनपने नहीं देना चाहिए। आस-पास भी छोड़िये अपने स्वयं के घर से शुरुवात करेंगे अगर सभी तो एक दिन आवश्य अँधेरी रात के बाद चमकती सुबह का नज़ारा हम देखेंगे।

@सुनील@

No comments:

Post a Comment