Monday, September 21, 2015

भारत में बहुमत की सरकार...?

भारत में बहुमत की सरकार के जो सपनें भारतियों ने देखे थे। उन सपनों के बल पर उन्होंने केंद्र में भाजपा को पूर्ण बहुत दिया पर बहुमत में आते ही सरकार ने जो किया वो आम आदमी के सपनों को चूर कर गया। आज आम आदमी ही सर्वाधिक त्रस्त है क्योंकि अब सरकार द्वारा मनमानी से किसी को भी प्रतिबंधित कर दिया जाता है। सबसे अधिक दुःख इस बात से होता है के अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर जिस प्रकार आये दिन प्रहार हो रहे हैं उस पर इस सरकार की चुप्पी इसकी नाकामी को दिखाती है। यह सरकार पूर्ण रूप से अब मनमाफिक काम कर रही है। जनता त्रस्त है सरकार मस्त है। मोहन भगवात जैसे संग के नेताओं की बोली में भी अब धार आ गयी है और वह जो जी में आये कहते हैं पर मजाल है सरकार का कोई भी कार्यकर्ता, मंत्री इस पर कुछ कार्यवाही कर जाये। जिस प्रकार कट्टरवादिता और साम्प्रदायिकता आये दिन बढ़ रही है उससे तो यही प्रतीत होता है के सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

भारत के लोग अपनी इस भूल को अब सुधारना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने देख लिया है के किस प्रकार एकांगी निर्णय एक ही पक्ष में इस समय लिए जा रहे हैं। अवसरवादिता अपने चरम पे है और हर कोई अपना अवसर निकाल लेना चाहता है। दिल्ली में लोगों ने सरकार की विफलता को मुंह तोड़ जवाब दे दिया है। अब बारी बिहार की है वहां भी बदलाव अब होकर रहेगा। ऐसी एकांगी सरकार को अब ऐसे ही मुंह तोड़ जवाब दिया जायेगा तभी यह अन्य पक्षों के विषय में भी कुछ सोचेगी। तो सारा लब्बोलुआब यह है के भारतीयों ने विकास के नाम पर बहुमत की सरकार बनाई थी पर यह तो एक पक्ष ही सरकार अधिक नज़र आती है। मेरे विचार से भारत में मिली-जुली सरकार ही अधिक उचित रह सकती क्योंकि उससे किसी को भी तानाशाही और मनमानी करने का मौका नहीं मिलता है और भविष्य के चुनावों में भी सरकार को यह डर बना रहता है के अगर हमने मिलकर कार्य नहीं किया तो अगली बार हमारा चुनकर आना मुमकिन नहीं। जब तक यह डर सरकार में नहीं होगा तब तक वह कभी भी किसी भी प्रकार का विकास नहीं करेगी। आपके क्या मत हैं इस पर मित्रों.....?

@सुनील@

No comments:

Post a Comment