Wednesday, July 8, 2015

सलवटें

मैं ख्वाहिशों की सलवटें सुधारता रहा,
वो ख्वाहिशों को धीरे-धीरे मिटाता रहा,

मैं खुद को संवारने में लगा रहा,
वो खुद को निखारकर भुला गया,

मैं नम हुए अश्कों को यादों के सहारे सुखाता रहा,
वो झरने अश्कों के कब से सुखाकर निकल गया,

सारी रात में उसकी वफ़ा को सीने से लगाकर जगा रहा,
वो दिन को ऐसे निकल गया रूह जाती है यूँ निकल जिस्म से....."

No comments:

Post a Comment