Thursday, July 16, 2015

रात ही अपनी साथी है

"रात की बोझिल उदासी,
नश्तर सी चुभोती ख़ामोशी,

दर्द सा सागर बहता है,
इक सुकून में आसूं बहते हैं,

तड़पती है धड़कन की सदा,
छिटकते हैं सपने छिटके हुए तारों से,

चाँद भी तपिश देता है अब,
लेहरें भी डुबोती नहीं मेरे इस तूफान को,

बस सितम है अब जीने के भ्रम का,
मिट्टी हो जाना है अब मिट्टी की इस हस्ती ने....."

©® सुनील १७•६•१५

No comments:

Post a Comment