Saturday, July 18, 2015

आसमां से धरती को मिलाना है अब

"दिल के आईने में तस्वीर है तेरी,
ज़ुबान में मेरे मज़बूरी की लकीर है मेरी,

है चाहत के चाहूँ अब टूटकर तुझको,
पर दीवार इक शराफ़त की तक़दीर है मेरी,

आसमां से होता नहीं मिलन कभी धरती का,
पर झुकाने को आसमान अब ख़्वाहिश है मेरी,

दिल की तेरे जानने की अब हसरत है मेरी,
मेरे दिल के रोम-रोम बसी इक ख़ुशबू हो तुम,

परिंदों से तेरे सन्देश धरती पे आ जाते है,
नदियों से बहता नीर शोर तेरी धड़कनों का सुनाता है,

फ़िज़ाओं से आ जाती है तेरी अंगड़ाई की मस्ती,
घने बादलों से तर हो जाती है मेरी वीरान तमन्ना,

अब काली घटाओं को बारिश की बूंदों से मिलाना है हमको,
बंजर हुए दिल को हरयाली से महकाना है हमको,

पर कैसे करूँ इज़हार अपनी उमड़ती हुई इस हसरत का,
अक्सर सुबह होते ही बरबराकर टूट जाता है सुनहरे इस सपने का ताजमहल मेरा,

काश के हक़ीक़त बन जाये मेरा सपना कभी,
तुझको भी बिन कहे आ जाये हक़ीक़त भरा मेरा सपना कभी....."

No comments:

Post a Comment