फ़िज़ाओं में घुला है नफरतों का ज़हर,
घटाओं में कैद है तमन्नाओं के अक्स,
हर शहर में घूमते हैं भेड़िये यहाँ,
नोचने को नन्हें शावकों की कोमलता,
धर्म के ठेकेदार हैं बनते,
सबसे बड़े आय्यियाश यहाँ,
बेचते हैं मौत वो हर दिशा हर ओर यहाँ,
कट्टरता के तेज़ नुकीले धारधार हथियार से,
मानवता है दुश्मन उनकी उसी को वो मिटायेंगे,
विध्वंस्ता ही है एकमात्र अब उनकी पहचान यहाँ,
फूट यह सबमें डाले हैं,
सत्ता भी अब साथ है इनकी,
अब न रुकेगा इस ज़हर का घुलना,
क्योंकि धर्म के साथ अब जुड़ी है सत्ता बेकाबू, बेबाक यहाँ...."
No comments:
Post a Comment