Saturday, July 18, 2015

तुझसा नहीं कोई

"हसरतों के बाग़ में खिलता हुआ गुलाब हो तुम,
हुस्न के बाज़ार में सबसे अलग सबसे ख़ास हो तुम,

आँखों की तेरी गहराई में डूबने को है अरमान अब,
कोमलता तेरे सुर्ख गुलाबी होटों की गुलाबों को शरमा देती है,

तेरे गालों की गुलाबी पे बिछ जाऊँ मैं लाली बनके,
तेरी सांसों में बस जाऊँ मैं बन हवा अब उम्र भर यूँ ही,

दिल में तेरे धड़कता है अरमानों का समुन्दर कोई,
ज़ुबान पे तेरी कुर्बान कर दूँ मैं दुनिया की हर नेमत अब,

तेरी ज़ुल्फ़ों की घनेरी रात में भूल जाऊँ सारे ग़म मैं,
तेरी बलखाती हिरणी सी चाल पे हो जाऊँ अब मदमस्त मैं,

तेरे गोरे-गोरे पावों पे बिछ जाऊँ मैं इक राह बनके,
तेरे हाथों की लकीरों में बस जाऊँ अपनी तक़दीर बनके,

तेरे दिल के सब जज़्बातों को समझ जाऊँ मैं साथी बनके,
सुखा दू तेरे सब आँसू मैं बनके ख़ुशी तेरे दिल की अब,

बस साथ यह रूहानी चलता रहे यूँ ही हमेशा साथ तेरे,
दुनिया से परे दुनिया से अलग बसता रहे यह देश हमारा यूँ ही सदा चिर काल अब...."

No comments:

Post a Comment