Saturday, January 30, 2016

मानवीयता का ह्रास

पहले स्मृति ईरानी, अब सुषमा स्वराज कहती फिर रही हैं के रोहित दलित नहीं ओ.बी.सी. यानि अन्य पिछड़ा वर्ग से था...मतलब अन्य पिछड़े वर्ग के व्यक्ति की हत्या जायज़ है उनकी नज़र में....?....
क्या चल रहा है मेरे इस देश में जहाँ नेतागण एक युवा की मौत पर केवल नेतागीरी कर रहे हैं....कोई कहता फिर रहा है मालदा में जो घटना हुई उस पर क्यों नहीं बोला जा रहा है....

अरे मूर्खों जो भी हो रहा है वो गलत हो रहा है और जो गलत कर रहे हैं उनको तो कोई कुछ कह नहीं रहा है बल्कि सभी लगे हैं अपनी राजनितिक रोटियाँ सेकने। चाहे दलित हो, ओ.बी. सी. हो, हिन्दू हो, मुस्लिम हो, सिख हो, ईसाई हो......कोई भी हो मगर बेवकुफो हैं तो सभी इंसान ही न....तो किसी भी इंसान की एक दूसरे इंसान द्वारा आवेश में आकर, रंजिश में आकर हत्या कर देना कहाँ तक जायज़ है.....? तो प्रयास यह होना चाहिए के दोषी कोई भी हो, किसी भी पक्ष का हो, कैसा भी हो, प्रभुत्व वर्ग का हो या निम्न वर्ग का कानून की नज़र में वो दोषी ही होना चाहिए और कानून के दायरे में जो सज़ा उसके लिए बनती हो उसे कड़ाई से सज़ा मिलनी ही चाहिए........जात-पात, वर्ण, धर्म आदि में मत बाँटिये...इंसान हो इंसानों की तरह रहिये अन्यथा क्या फर्क रह जायेगा आप में और अहिंसक पशुओं में...

अमेरिका की एक अख़बार न्यू यॉर्क टाइम्स ने सीधे भारतीय मीडिया पर प्रहार किया है के वो कितना नीचे गिर चूका है के पीड़ित के पक्ष में बोलने के बजाये वो पीड़ित को ही नासिहयतें देने लगता है के उसका रेप हुआ तो उसको वहां नहीं जाना चाहिए था...? ऐसे कई उल-जलूल सवालों और बहसों को हमारा बिकाऊ मीडिया उछालकर अपनी किरकिरी स्वयं करवा रहा है जबकि उसको दोषियों को पकड़ने के लिए सरकार पर अपने मीडिया के माध्यम से दबाव बनाना चाहिए पर लोकतंत्र का यह चौथा स्तम्भ आजकल नेताओं की ही भाषा बोलने लगा है। ऐसे में न्याय और निष्पक्ष इन्साफ होने की बात हम कैसे सोच सकते हैं.....? क्योंकि अगर नेता केवल नेतागीरी करेंगे, मीडिया केवल बिकाऊ मीडिया की भूमिका निभाकर पक्षपाती व्यवहार करेगा तो आम जनता किधर और कहाँ जायेगी....? इससे तो इंसानियत का दिन-प्रतिदिन ह्रास ही होगा और हम बँटते चले जाएंगे टुकड़ों में जिनको फिर समेट पाना मुमकिन नहीं होगा।

#जोड़ने का काम करिये #तोड़ने का नहीं
#न्याय कीजिये #अन्याय नहीं
@सुनील कुमार सलैडा@

No comments:

Post a Comment