मैं कुछ दिन पूर्व अपनी नानी के घर जा रहा था तो बस में कुछ स्त्रियों को बातें करते पाया। उनकी उम्र काफी थी और उनकी बातचीत से मैंने पाया की वो किसी की मृत्यु पर शौक व्यक्त करने जा रहीं थी। सभी स्त्रियां शहर की थी और अपने शहरी होने की बात बार-बार करके बस में मौजूद ग्रामीण स्त्रियों पर अपनी धाक जमाने का प्रयत्न कर रहीं थी।
मैंने जो उन स्त्रियों में पाया वो यह था की उनमें शहरीपन तो था मगर उनकी सोच का दायरा सीमित ही था। वह एक ऐसे स्टॉप पे जा रही थी जो बहुत मशहूर है पर वो सभी बार-बार हर स्टॉप पर उठ जाती थी के स्टॉप आ तो नहीं गया। अंत में जिन ग्रामीण स्त्रियों पर वो धाक जमाने का प्रयत्न कर रही थी उन्होंने ही उनको असली मार्ग सुझाया पर उनमें शहरी दम्भ फिर भी वैसा ही बरकरार था। उन्होंने उन्हें भाव देना भी उचित नहीं समझा।
स्त्रियों की ऐसी स्थिति और मानसिकता पर जब मैंने विचार किया तो पाया की बेशक वह सभी शहरी थी पर थी सभी अनपढ़.....दूसरा परम्परा से स्त्रियों को पुरुष ने जिस खूंटे से बांध दिया था और जो कार्य उनके लिए सुनिश्चित कर दिए थे उन सभी की वो जीती जागती मिसाल थी। एक बार जहाँ ब्याह दी गयी बस ताउम्र उसी खूंटे पे बिता दी और अपने निश्चित कार्यों को करते-करते ही जीवन व्यतीत कर दिया।
मैंने उनकी स्थिति को आज की पढ़ी-लिखी स्त्रियों के साथ मिलाना शुरू किया तो पाया की आज की पढ़ी-लिखी स्त्री में बदलाव आवश्य आया है पर उनका भी दिमागी विकास अभी तक पूरी तरह हो नहीं पाया है क्योंकि पढ़ी-लिखी स्त्रियों को भी चुनिंदा स्थानों का ही पता होता है जैसे जो उनके मतलब के क्षेत्र हैं बस उनका ही जबकि पुरुषों में ऐसा नहीं है। इस भेदभाव का एक ही कारण है दोनों को बराबर की स्वतंत्रता हमारे समाज ने कभी दी ही नहीं इसलिए स्त्रियों का सम्पूर्ण विकास कभी हुआ ही नहीं न ही पुरुष ने कभी यह चाहा की वह पूर्ण रूप से विकसित हों। यह उन विकसित स्त्रियों की मैं बात कर रहा हूँ जो पढ़-लिख गयी हैं और कुछ बन गयी हैं। सोचता हूँ इनका यह हाल है तो जो लाखों की संख्या में अनपढ़ स्त्रियां हैं वह तो कभी अपने खोल से बाहर आ ही नहीं पाएंगी तो उनका विकास कैसे हो पायेगा।
#हमारे समाज में बराबरी केवल कहने की बात है। उसको अमलीजामा न कोई पहनाना चाहता हैं न आगे पहनाने की कोई सम्भावना ही दिखती है#
#दकियानूसी समाज का सच#
No comments:
Post a Comment