"लौट आओ के सूनी हो गयी आँखें अब,
लौट आओ के सूख गए अश्क भी अब,
लौट आओ के मिटती नहीं आस अब भी,
लौट आओ के सूना है तुझ बिन संसार अब भी,
लौट आओ के जलती हूँ दिन रात अब भी,
लौट आओ के अब गुज़रती नहीं रातें तुझ बिन,
लौट आओ के आहों में अटक जाती हैं साँसें,
लौट आओ के समेट लो मुझको बिखरने से पहले,
लौट आओ के समुन्दर में उठते हैं बवंडर के तूफान,
लौट आओ के अटकी हूँ बीच बंवर में अब मैं,
लौट आओ के किसको कहूँगी अपना अब मैं,
लौट आओ के रूह जिस्म का साथ नहीं देती अब,
लौट आओ के रँग भर दो मेरी क्यारी में,
लौट आओ के खिल जाये मेरी फुलवारी भी,
लौट आओ के इंतज़ार में जलूँगी अब मैं,
जब तक न लौटोगे सूने संसार में मेरे हुज़ूर तुम..."
©सुनील कुमार सलैडा®
No comments:
Post a Comment