Tuesday, January 19, 2016

झूल जाना

"झूल जाना इतना आसान कहाँ होगा,
खुद को मिटा देना इतना आसान कहाँ होगा,

ज़हर के घूँट पल-पल पीकर भी बच जाना,
इतना आसान कहाँ होगा,

सपनों को बुनना फिर उधेड़ना,
इतना आसान कहाँ होगा,

सत्ता से टकराना और रोज़ाना चोट खाना,
इतना आसान कहाँ होगा,

अंधेरे में खुद को छुपाना,
इतना आसान कहाँ होगा,

रुक-रुक के साँस का आना,
इतना आसान कहाँ होगा,

धुएँ में दम का बार-बार घुटना,
इतना आसान कहाँ होगा,

समुन्दर के बीचो-बीच घूमना,
इतना आसान कहाँ होगा,

अश्कों को छुपाकर लबों को हँसाना,
इतना आसान कहाँ होगा,

इंसान हूँ मैं भी समझाने के लिए जूझना,
इतना आसान कहाँ होगा,

मिट्टी की ठंडक पाने के लिए मिट्टी में मिल जाना,
इतना आसान कहाँ होगा..."

©सुनील कुमार सलैडा®

No comments:

Post a Comment