आज उधमपुर में हुए आतंकी हमले में मैं उधमपुर के लोगों की तारीफ़ करूँगा क्योंकि जिस ज़िन्दादिली से उन्होंने उसको ज़िंदा धर-दबोचा यह उनकी हिम्मत और बहादुरी को दर्शाता है। आतंक के इस नापाक मंसूबों का सबने हश्र टी.वी पर देख ही लिया है पर मैं यहां यह दिखाना चाहता हूँ के आतंक के खिलाफ जम्मू और कश्मीर की आवाम का नज़रिया कितना भिन्न है। एक तरफ जहाँ जम्मू के लोग अपनी जान पर खेलकर आतंकी को पकड़ते हैं वहीं दूसरी ओर कश्मीर में कुछ फिरकापरस्त लोग उनको प्रश्रय देकर इसे बढ़ावा देते हैं केवल अपने मतलब के लिए।
यहाँ पाकिस्तान का मंसूबा भारत के प्रति कैसे है यह भी पता चलता है। मुश्किल से 20 वर्ष के इस बच्चे के ज़हन में कितना ज़हर उन्होंने भर दिया है के उसे इंसानों को बेधड़क मारने में मज़ा आता है। ऐसे इंसानियत के दुश्मन पैदा करके पाकिस्तान को क्या हासिल होता है.......?
जबकि उनके स्वयं के घर में स्थिति कितनी अव्यवस्थित है यह जग जाहिर है।
बरहाल मैं उधमपुर के उन लोगों के प्रति नतमस्तक हूँ जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर उस इंसानियत के दुश्मन को पकड़ा है। सरकार को उनको सम्मानित करके उनकी हौसलाफ़ज़ाई करनी चाहिए क्योंकि आवाम के सहयोग के बिना अकेले किसी भी सरकार के लिए कुछ भी कर पाना संभव नहीं।
फ़ोटो :- हेराल्ड समाचार पत्र से साभार
No comments:
Post a Comment