Friday, August 14, 2015

वर्तमान भारत का आम आदमी

दुःखी है आज भूखे भारत की स्थिति,
दुःखी है आज हर बेरोज़गार की स्थिति,
दुःखी है आज हर बाप की उम्मीद,
दुःखी है आज हर माँ का सपना,
दुःखी है आज झोपड़ी में रहना,
दुःखी है आज तिल-तिलकर मरना,
दुःखी है आज जिस्म को बेचना,
दुःखी है आज सड़कों पे कूड़ा बीनना,
दुःखी है आज बच्चों का हाड़तोड़ मज़दूरी करना,
दुःखी है आज पेट के लिये बच्चे को बेचना,
दुःखी है आज दहेज़ के लिए पीटना,
दुःखी है आज कन्या का पेट में मरना,
दुःखी है आज कुदरत की मार झेलना,
दुःखी है आज खेतों में किसान का लटकना,
दुःखी है आज सीवर में दम घुटकर मरना,
दुःखी है आज पुरे गाँव का ज़िंदा जलना,
दुःखी है आज पेड़ों पे युवा स्त्रियों का लटकना,
दुःखी है आज किसी की ज़मीनों का ज़बरदस्ती हड़पना,
दुःखी है आज विदेशियों का देशियों पर राज़ करना,
दुःखी है आज घोटालों से गरीबों के हक़ों का मरना,
दुःखी है आज धर्म के नाम पे कत्लोगैरत करना,
दुःखी है आज देहश्तगर्दी के शिकार लोगों का दर्द,
दुःखी है आज शहीदों की माँ, बेटी, बहु, बहन, भाई का दर्द,
दुःखी है आज अफस्पा से बेक़सूर लोगों का बेमौत मरना,
दुःखी है आज अरुंधति, इरोम शर्मीला, तीस्ता, तस्लीमा बनना,
दुःखी है आज कट्टरवाद की ज़बरदस्ती भेंट चढ़ना,
दुःखी है आज जलसत्याग्रह के कारण उनके जिस्म का गलना,
दुःखी है आज भारत की भाषा के लिए आंदोलन करना,
दुःखी है आज सपनों को जगाकर तोड़ देना,
दुःखी है आज आम आदमी का यूँ पग-पग पर दम तोड़ना....."
©® सुनील ©®

#आम आदमी के दुःख, पीड़ा को समर्पित मेरी कविता#

No comments:

Post a Comment