आज देखी है यह। कंगना की पहली वाली तनु वेड्स मनु भी देखी है। फिर इसी बीच उनकी क्वीन देखी। क्या बेहतरीन फनकार है कंगना जिन्होंने अपनी मेहनत, क़ाबलियत और अभिनय के हुनर के दम पर खुद को इस चाक-चैबंद बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्थापित किया।
खैर अब बात इस फ़िल्म की तो कुछ बातें जो मुझे प्रभावित कर गयी मैं उन पर बात करूँगा.....
पहली यह की स्त्रियों को जिस प्रकार जीवन व्यतीत करना चाहिए वैसी झलक तनु हो या कुसुम दोनों के माध्यम से निर्देशक ने दिखाई है। उनकी सबसे बड़ी बात जो मुझे लगी के उन्होंने कुसुम के माध्यम से एक ऐसी अखड़, अल्हड़, उन्मुक्त हरयाणवी छोरी को इसमें स्थान दिया और उसके माध्यम से हरयाणा के परम्परावादी समाज का सच भी हमारे समक्ष प्रस्तुत किया के स्त्रियों के प्रति वहां का समाज आज भी किस प्रकार पिछड़ा हुआ है। कुसुम सारे बंधन तोड़कर मनु से प्रेम करती है। उसकी सबसे बड़ी खासियत है के वो द्विअर्थीय नहीं है। जो करती है डंके की चोट पर करती है हालाँकि ऐसा व्यक्ति दुःख भी पाता है पर खुद में वो संतुष्ट रहता है और संतुष्टि जीवन जीने के लिए सबसे ज़रूरी है।
अब बात तनु की तो वो तो है ही आज़ाद परिंदा जिसको मनु शर्मा शादी के बाद बाँध देता है अपने व्यवहार से, अपने स्वाभाव से जिससे दोनों में दरारें उत्पन्न होती हैं जोकि उनमें दुरी का सबब बनता है। तनु का कसूर इतना ही है के वो हर प्रकार के समझोते के ख़िलाफ़ है। उसकी यह अदा मुझे प्रभावी लगी। यह सीधा-सीधा पुरुषवादी अहम को चुनौती है क्योंकि अक्सर पुरुषों का स्वाभाव ऐसा रहा है। स्त्री की किसी भी छोटी से छोटी गलती भी उसे बर्दाश्त नहीं रही परम्परा से ही और खुद गलतियों पे गलतियाँ करता जाता है और उसे कोई कुछ नहीं कहता क्योंकि वह पुरुष है रक्षक है, स्वामी है, पालनकर्ता है तो वो कुछ भी करने का अधिकारी है।
ऐसी फिल्में उन मिथस को तोड़ती हैं जो पुरुषों द्वारा ज़बरदस्ती गढ़े गए हैं। अच्छा लग रहा है के फ़िल्म जगत स्त्रियों को भी मुख्य किरदारों में स्थान दे रहा है। पहले का सिनेमा तो पूरी तरह पुरुषप्रधान किरदारों पर ही टिका था। शायद तब समाज भी वैसा ही था खैर समाज तो अब भी लगभग पूरी तरह पुरुषवादी ही है पर ऐसी फिल्मों से इसी समाज में एक सकारात्मक सन्देश आवश्य जायेगा जिससे कुछ तो बदलाव आवश्य होंगे। स्त्रियों को भी पुरुषों की तरह स्वकच्छन्द जीवन जीने का पूरा हक़ होना चाहिये। उनको भी अपने आप को खुलकर अभिव्यक्त करने की आज़ादी मिलनी चाहिये।
खैर आज सिनेमा में ऐसे रूढ़िवादी समाज पर कई फिल्में प्रहार कर रही हैं जोकि भविष्य के हिंदी सिनेमा के लिए शुभ सन्देश हैं। मैं चाहता हूँ के हिंदी सिनेमा अपनी इस पुरुषवादी पितृसत्तात्मक सोच से मुक्त होकर स्त्रियों के लिए भी उतने ही बराबरी के हक़ उनको मुहैय्या करवाये जिससे बराबरी का सन्देश सबमें बराबर जाये। हॉलीवुड सिनेमा में तो स्त्रियां भी पुरुषों के बराबर हैं देखना है बॉलीवुड में कब तक ऐसा होता है।
@ सुनील
No comments:
Post a Comment