Friday, August 21, 2015

ठहर गया समां

"ठहर गया समां उसका,
थम गयी सांसें अब उसकी,

संघर्ष से लड़ता था वो ज़ार-ज़ार,
जीत गया संघर्ष उससे हार गया वो इस बार,

बहुत रोका मगर बह गयी धारा सीने से,
बहुत टोका मगर कर गयी इशारा धड़कन भी,

किसी से कुछ नहीं कह पायी ज़ुबाँ यूँ सिल गयी,
कोई उसकी आँखों को पढ़ क्यों न पाया यहाँ,

किये कई संवाद अन्तस्थ से उसने अक्सर,
मिली नकारात्मकता घनघोर हर बार उसको,

बहुत लड़ा वो खुद के बंजर जज़्बातों से,
हरा न कर सका उनको और हार गया इक रोज़ वो,

जश्न में डूब गया वो इक दिन कुछ ऐसा यहाँ,
के हो गया आज़ाद वो आज़ादी के रोज़,

अब न लौटेंगी यादें, तन्हाईयाँ, चिंताएं उसके द्वारे कभी,
अब बस चमकता दिखेगा नभ में चमकता इक तारा सबको....."

©® सुनील ©®

आज फेसबुक पर एक मित्र की वाल पर एक मित्र द्वारा देहावसान करने की बात जानकर हृदय पीड़ित हो गया। ऐसा कहीं नहीं होना चाहिए क्योंकि जीवन बड़ी मुश्किल से मिलता है हमको। उस अज्ञात मित्र को समर्पित करता हूँ अपनी यह कविता मैं दुःखद मन से।

No comments:

Post a Comment