Tuesday, December 16, 2014

नफ़रतों का कारोबार

"यूँ तो मेरा साया भी मुझसे अंजान है,
फिर भी मैं पथरों के पिघलने का इंतज़ार करता हूँ,

लौट आता हूँ उन सुनसान गलियों से,
या लौटने को मजबूर कर दिया जाता हूँ तड़पती उन बेक़सूर चीखों से,

हर बार पसर जाता है सन्नाटा उन गलियों में,
किलकारियों की गूँज जहाँ अक्सर चीर जाती थी सन्नाटे को,

सुख गयी हैं आँखें उनकी ग़म का जिनके हिसाब मुमकिन नहीं,
दहशदज़दा हैं उनकी अब हर रातें इस शहर में,

क्या खोया है उसने नफ़रत की उस आंधी में,
ज़र्रा ज़र्रा रोया है मासूमों की कब्रगाह में वहां,

लहू के छीटों से लहूलुहान है अब आत्मा उनकी,
बेमक़सद की हो गयी ज़िन्दगी उनकी...कल तक जीते थे जिसके लिए,

अब बचा न कोई रह पायेगा मज़हब की पहरेदारी में,
ख़त्म इंसान हो जायेगा बारूद भरे इन खिलौनों से अब,

मुर्दों के शहर में फैलेगी चील कौवों की दावत,
मज़े उड़ाएंगे वो इंसानी गोश्त से...पर इंसान न बनने की दुआ करेंगे वो हर रोज़ यूँ ही करते जाएँगे...."

© सुनील कुमार सलैड़ा १७.१२.१४

No comments:

Post a Comment