असम में मंगलवार को सोनिपत और उसके आसपास के इलाकों में निर्दोष आदिवासी और संथालों पर उग्रवादी संगठन एनडीएफबी द्वारा अन्धाधुन्ध गोलियां चलाकर 73 लोगों की मृत्यु कर दी गयी। मारने वालों का आंकड़ा अब 78 तक पहुँच गया है।
अब सवाल यहाँ कई उठते हैं राज्य सरकार पर और असम पुलिस पर भी। सबसे बड़ा सवाल यह उठता है के केंद्र की ख़ुफ़िया एजेंसीओं और स्पेशल ब्रांच ऑफ़ असम पुलिस ने इस उग्रवादी संगठन के द्वारा गैर बोड़ो लोगों पर हमले की योजना है.....? इन एजेंसीज ने हमला होने की निश्चित जगह और स्थान भी बताये थे फिर क्यों असम पुलिस सोई रही और इतना बड़ा नरसंहार उनके द्वारा निर्दोषों का होने दिया गया....?
कई मित्र कह रहे हैं के पेशावर हमले की भारतीय मीडिया द्वारा जितनी चर्चा हुई असम हमले को लेकर उतनी क्यों नहीं हुई....? जहाँ तक मुझे इस घटना का पहलु समझ आया है वो यह है के न असम सरकार की नज़र में न हमारी बिकाऊ मीडिया की नज़र में उन आदिवासियों की कोई कीमत है न उनकी जान की......उन बेबस, बेकसूर, मज़लूम, बेसहारा, गरीब, पिछडे हुए लोगों की इन समृद्ध लोगों को क्यों परवाह होने लगी.....? उनके तो पहले ही जल, जंगल और ज़मीन पर इन धनाढ्य वर्ग के लोगों की नज़र है.....? वो इनकी परवाह क्यों करने लगे भला....?
आदिवासी जो यहाँ के मूल निवासी हैं वो पहले ही अपनी अस्मिता के संकट से जूझ रहे हैं। उनके अपने क्षेत्रों पर पहले ही सरकार की मिलीभगत से पूँजीपति कब्ज़ा ज़माने को तत्पर हैं फिर ऐसे लोगों से उनकी सुरक्षा की उम्मीद करना बेमानी ही होगी न.....?
मुझे इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं दिखती के उनके साथ हुए इस नरसंहार की चर्चा हमारे बिकाऊ मीडिया में कम क्यों हो रही है.....?
यह मीडिया भी तो उन्हीं धनाढ्य लोगों का ही तो है तो इससे उन मज़लूमों के दर्द को दिखा पाना संभव ही नहीं है....?
हमारे पूँजीपति वर्ग के लोग तो चाहते ही हैं के इन बेबस आदिवासियों का पूरी तरह सफाया ही हो जाये तभी तो यह उनकी प्रकृति को अपना बना पाएंगे क्योंकि जब तक वो रहेंगे वो प्रतिवाद तो करेंगे ही फिर उसको आप किसी भी आंदोलन का नाम देकर उनकी आवाज़ बंद करने के अलग-अलग तरीके क्यों न आज़माते रहें.....? इन सभी उच्च वर्ग के लोगों को इसकी कत्तई परवाह नहीं के उन आदिवासियों का जीवन हैं उनके जंगल.....? उनको उनसे दूर करना उनके जीने के रास्तों को अवरुद्ध करना है.....? पर इनको बस पूंजी ही पूंजी दिखती है चहुँ ओर फिर चाहे इसमें प्रकृति का विनाश हो या मानवता का इन्हें इसकी रत्ती भर भी परवाह नहीं हैं.....? इन्होंने अपनी संवेदना इस पूंजी को तो भेज दी है बस पत्थर होकर ही यह रह गए हैं और पथरों को कोई फर्क नहीं पड़ता किसी के होने न होने का.....?
तो मित्रों इस बिकाऊ मीडिया हो या कोई भी व्यवस्थावादि सरकार हो और इसके बिकाऊ तंत्र से यह उम्मीद करना सरासर बेईमानी होगी के वो इन गरिबों के आवाज़ को अपनी आवाज़ बनाकर उनके उद्धार का कोई रास्ता तलाशेंगे....? भविष्य में भी ऐसे कई नरसंहार होते रहेंगे और इसी तरह सभी व्यस्थावादि मूकदर्शक बने रहेंगे उसी पूंजीवादियों के इशारों पर.....?
@ सुनील
No comments:
Post a Comment