"पथरों के शहर में जज़्बात ढूंढ़ता हूँ,
दिल के उस नगर में दिलदार ढूंढ़ता हूँ,
बिकती है नफरत जिस गली में हर रोज़,
प्यार की वहाँ इक लौ तलाशता हूँ,
बेहिसाब हैं झुण्ड यहाँ भेड़ियों के,
नन्हें हिरन सी इनमें कोमलता ढूंढता हूँ,
दागदार है यह बस्ती लहू के धब्बों से,
बेदाग़ कोई इक मकान इनमें मैं ढूंढता हूँ,
जिस्म से आती है नफरत की बू इनसे,
धुले हुए किसी इंसान की इंसानियत तलाशता हूँ,
शैतानों के शहर में जल्लादों से रहम माँगता हूँ,
मौत के सौदागरों से जान की मैं कीमत माँगता हूँ,
जिस्म नोचने वालों से मैं आत्मा की आवाज़ पूछता हूँ,
लुटे हुए अरमानों से जीने की मैं वजह पूछता हूँ,
सफ़र में हूँ शहर-दर-शहर कब से मैं यूँ ही सुबोह शाम,
मिल जाये बसेरे का कोई शहर तो बस जाऊँ... इंसान की जहाँ न कोई ज़ात पूछता हो...."
©® सुनील कुमार १९.१२.१४
No comments:
Post a Comment