Tuesday, December 16, 2014

पेशावर हादसा

समय : 10: 30 सुबह
जगह : आर्मी पब्लिक स्कूल, पेशावर

130 से ज़्यादा लोग हलाक हो गए....जिनमें ज़्यादातर स्कूली बच्चे....पेशावर का सबसे ज़्यादा सुरक्षित कैंट का इलाका....

यह कैसा बदला है जो खून मांगता है..? दरिंदगी का जारहना वाकया आज हमें तेहरीक-ऐ-तालिबान की ओर से देखने को मिला.....मानवीयता का क़त्ल आज मासूम बच्चों के रूप में देखने को मिला....ऐसे वहशी लोगों के ऐसे वहशीपन की कोई भी धर्म इज़ाज़त नहीं देता है....

मैं फिर कहूँगा के जिस बारूद के ढेर पर हम बैठे हैं और जिसका ज़्यादा से ज़्यादा संचयन हर मुल्क जिस तीव्र गति से कर रहे हैं उससे उनके खुद का घर भी असुरक्षित हो गया है.....विश्व के हर देश को बारूद की संख्या को बढ़ाने के बजाये उसको घटाने के उपाय तलाशने होंगे अन्यथा विनाश की घड़ी ज़्यादा दूर नहीं है...

आज की घटना की निंदा करूँ या भर्त्सना करूँ....शब्द कहीं खोये से हैं आज.....ऐसे हादसों से पता चलता है के लोगों में संवेदना ख़त्म हो गयी है और यह सबसे खतरनाक है.....अगर ऐसा ही चलता रहा तो एक दिन मानव का अस्तित्व विलुप्त हो जायेगा.....रहेंगी बची तो बस संवेदनहीन मशीने जिनके होने न होने का कोई औचित्य शेष नहीं रह जायेगा....

@ सुनील

No comments:

Post a Comment