Sunday, November 8, 2015

बदलेगी अब हर दिशा

बिहार में बहार,
बच गया बिहार,
जीत गयी जनता,
हार गयी सनक,
अब देश जागेगा,
ऐसे ही रौंदेगा गुरूर उनका,
अब हर घर ईद,
हर घर दीवाली होगी,
ऐसे ही अब अमन की बहाली होगी,
ज़हर घोला बहुत नफरतों का,
काट दिया उस ज़हर को उन्होंने,
अपनी बुद्धि के प्रहार से,
अब न सहेंगे झूठे वादे,
अब न सुनेंगे फेंकू बातें,
सबको चाहिए अपनी आज़ादी,
सबको चाहिए सबकी ख़ुशी अब,
एकांगी तुम जो बनाने चले हो,
उसी अंग को हम मिटाने चले हैं,
युवाओं का है जोश अब हममें,
बुज़ुर्गों ने भी दी हुंकार है,
देश बचेगा अब तो उनसे,
देश बाँटने जो अब चले हैं....."

@सुनील कुमार सलैडा@

No comments:

Post a Comment