Tuesday, November 3, 2015

बिखर न जाएं

"इक दर्द का दरिया गुज़र जाता है,
तेरी यादों के समुन्दर से टकराने हर रोज़,

हम हिलोरे लेते रहते हैं लहरों की सरसराहट में,
तुम आग से जलते रहते हो मेरे दिल के तहख़ाने में अब,

अब धुंधला होता जाता है मेरी आँखों का यह नूर,
तुम लौट के आ जाओ अब जल्दी से मेरे हुज़ूर,

हम बिखर न जाएं अब कहीं इस बस्ती के वीराने में,
तुम आकर समेट लो मुझमें मेरा बचा हुआ यह गुरूर,

वर्ना फ़नाह हम हो जाएंगे इस आग की ठंडी लपटों में,
रह जायेगी जलती बर्फ़ कहीं बन भाप वो फिर उड़ जायेगी...."

©® सुनील ©®

No comments:

Post a Comment