Tuesday, November 17, 2015

क्यों तोड़ते हो

"इतनी सफाई से तोड़ता है मेरे मुक़दर को वह,
के चकनाचूर होकर भी बिखरते नहीं अरमान,

नसों में बहता है उसकी हिफाज़त का भरोसा,
के हर दुआ में सजदा मेरा उसी के नाम होता है रोज़,

ज़र्रे-ज़र्रे में ग़र समाया है तेरी मुक़द्दस रहमत का नूर,
फिर क्यों बहती हैं नदियाँ लाल रंग की हर शहर, हर गली यहाँ,

बेवजह यह फलसफे क्यों गढ़ता है तू तोड़ने के इस वीराने में,
यहाँ पहले ही पत्थरों में कैद हैं बूत इंसानों के ख़ाक हो जाने को...."

©® सुनील कुमार सलैडा ©®

No comments:

Post a Comment