"उम्मीद की सहर,
एक बार फिर गुज़र गयी,
तम्मनाओं के पंख,
टूटकर गिर गए,
हम आसमान की ओर ताकते रह गए,
वो वीराने सा ज़मीन से गुज़र गया,
थाम लेते ग़र मुमकिन होता,
पिंजरों में हमने न बाँधा कभी,
बस रह गए देखते उड़ान उसकी,
वो दूर बहुत तेज़ बड़ी दूर निकल गया...."
#सुनील©®
No comments:
Post a Comment