"अबके यह नज़र भी खा गई धोखा,
तूने धूल जो इतनी झोंकी इनमें,
हम पकड़ते रहे किनारों में विश्वास को,
तू बेख़ौफ़ सरे बज़्म में सबकी नज़र ए नूर बन गया,
कोसते हैं हम खुद को खुद की गलती के लिए,
न बेचते खुद को तेरी हर तसल्ली के लिए,
आज सुकून भी भूल गया है रास्ता मेरी गली का,
मैं भटकता हूँ बेबस हर आरज़ू को दम तोड़ते देखते हुए...."
#सुनील©®
No comments:
Post a Comment