जे.एन. यू के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में आइसा संगठन से जुड़े छात्र अनमोल रत्न द्वारा एक लड़की से बलात्कार की ख़बर ने सच में दिल को गहरी ठेस पहुंचाई है। मैं जे.एन. यू का दिल से सम्मान करता हूँ क्योंकि वह एक बेहतरीन शिक्षण संस्थान है पढाई को लेकर और किसी एक घटना के आधार पर पुरे संस्थान को मैं कत्तई दोषी करार नहीं दे सकता। स्त्रियों के लिए जितना ज़बरदस्त माहौल पढाई को लेकर वहाँ है मैंने अन्य कहीं आजतक नहीं देखा।
किसी छात्रा के साथ जबरन बलात्कार की इस घटना की मैं घोर निंदा करता हूँ और चाहता हूँ के उक्त अपराधी को कठोर से कठोर सज़ा दिलाई जाये ताकि भविष्य में ऐसी घटाओं की पुनरावृति न हो। मैं आइसा से उम्मीद करता हूँ के वह इसके ख़िलाफ़ मोर्चा निकालकर अपनी निष्पक्षता दर्शाएं।
गुनाह मेरी नज़र में गुनाह है फिर वो किसी के भी द्वारा किया गया हो। चाहे वह किसी वामपंथी द्वारा हो, दक्षिणपंथी द्वारा हो या किसी सामान्य विचारधारा वाले व्यक्ति द्वारा क्योंकि मेरे विचार से बलात्कारी को कोई विचारधारा नहीं होती, वह एक हिंसक पशु से अतिरिक्त और कुछ नहीं होता।
ऐसे बलात्कारियों को कठोर सज़ा मिलनी चाहिए ताकि समाज में कुछ डर का माहौल बने इन छुटे सांडों के मन में। पर सज़ा इनको मिलती नहीं इसलिए शर्म इनको आती नहीं, न शर्म उनको आती है जो हैं हमारे नीति निर्माता और कानून को लागू करने वाले। आख़िर सब जगह कुंड़ली मारकर पुरुष है बैठा फिर कैसे मिलेगा स्त्री को इन्साफ यही बड़ा सवाल है........😢😢😢
No comments:
Post a Comment