सरोगेसी यानि किराये की कोख़ से बच्चा पैदा करवाने वालों के लिए अब सरकार सख़्त हो गयी है। आपको बता दूं के भारत में लगभग 3000 सरोगेसी के चिकित्सालय (क्लिनिक) हैं जो अपनी मन मर्ज़ी से अभी तक इस कार्य से करोड़ों रुपये का कारोबार कर चुके थे।
भारत को सरोगेसी की राजधानी भी कहा जाता है। क्यों, क्योंकि विदेशों से आने वाले निसंतान दम्पत्तियों के लिए भारत एक सस्ती जगह थी बच्चा पाने के लिए। हमारे यहाँ भी उच्च वर्ग के पूंजीपतियों के लिए भी यह एक सस्ता माध्यम था बच्चा हासिल करने का। आम ग़रीब वर्ग की स्त्रियों को यह लोग इस्तेमाल करके अपना हित साधते थे। अब यह लोग इनका शोषण नहीं कर सकेंगे।
क्या है प्रस्तावित सरोगेसी बिल। आईये थोड़ा इस विधेयक के कुछ बिंदुओं को जानते हैं।
* सिंगल माँ का इस्तेमाल अब किराये की कोख़ के लिए नहीं हो सकेगा। यह बैन हो जायेगा।
* अब सरोगेसी के लिए किसी भी गरीब स्त्री का आप इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अब किराये की कोख़ उसी निसंतान दंपत्ति को मिलेगी जिसकी रिश्तेदार स्त्री इसके लिए तैयार होगी। उसी स्त्री की कोख़ का इस्तेमाल किया जायेगा।
* किराये के कोख़ वाली स्त्री का कम से कम एक बच्चा हुआ होना चाहिए और वह सर्वसम्मति से अपनी कोख़ किराये पर देने को राज़ी हो।
* सरोगेसी माँ का बीमा किया जायेगा और उसके गर्भ धारण से लेकर बच्चा पैदा करने तक समस्त खर्चे का भार सुरोगेट माता-पिता वहन करेंगे।
* सरोगेसी माँ को सुरोगेट माता-पिता किसी प्रकार की कोई रक़म नहीं दे पाएंगे यानि यह एक कारोबार के रूप में नहीं यह मानवीय संवेदनात्मक रूप से ही कोई करना चाहे तो उसी का इस्तेमाल इसमें होगा।
कुलमिलाकर मेरी नज़र में यह सरकार द्वारा उठाया स्वागत योग्य कदम है। इसका स्वागत होना चाहिए मगर मैं इसके इलावा एक अन्य विकल्प का पक्षधर हूँ। मेरे विचार से निसंतान दंपत्ति को अनाथ बच्चों में से किसी को गोद ले लेना चाहिए। इससे अनाथ को घर मिल जायेगा और माता-पिता को संतान।
मैं उम्मीद करता हूँ संसद में यह बिल सभी पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए सर्वसम्मति से पारित हो जाये ताकि इससे निम्न वर्ग की स्त्रियों का शोषण होने से बचाव हो सके।
No comments:
Post a Comment