Sunday, May 3, 2015

बुद्धपूर्णिमा

बुद्धपूर्णिमा की सभी मित्रों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

उनका मूल उद्देश्य समानता स्थापित करना था। किसी भी प्रकार के भेदभाव को वह गलत ठहराते थे। उनका मानना था के बुरे व्यक्ति को मार डालने के बजाये हमें उसके भीतर फैली बुराई को ख़त्म करना होगा जिससे वह पुनः एक अच्छा व्यक्ति बनकर अपना आगे का जीवनयापन कर सके। आज के इस विखंडित होते दौर में बुद्धा की अत्यधिक ज़रूरत है क्योंकि उनके सिद्धांत हमेशा जोड़ने का कार्य करते थे तोड़ने का नहीं फिर चाहे वह व्यक्ति हो, जाति हो, धर्म हो या समाज सभी में समरसता की भावना उत्पन्न करके मनुष्यता को स्थापित करना उनका एकमात्र लक्ष्य था। हम सबको भी उनका अनुसरण करके एक समतामूलक समाज की स्थापना में अपना योगदान देना चाहिए क्योंकि ईर्ष्या, विद्वेष, हिंसा हमेशा तोड़ती है जोड़ती कभी नहीं।

बुद्धम् शरणम् गच्छामिं

No comments:

Post a Comment