Monday, January 5, 2015

पत्थर में मोम

"तेरे दर्द को महसूस जो कर गया,
मैं हैवान से इंसान सा बन गया,

क़त्ल करना शौक था मेरा,
घायल तेरी आँखों से हो गया,

सरहदें लांगना फितरत थी मेरी,
तेरे गाँव ने ऐसा अटकाया के निकल न सका,

दहशत का हुनर था मेरे पास,
तेरी पनाह ने ख़त्म मेरा यह शौक कर दिया,

बेजान सा इक बूत था मैं...पत्थर जो बन गया,
तेरी कमसिन सी मुस्कान ने जानदार मुझको बना दिया,

मेरे पत्थर से इस दिल को...तूने मोम क्यों बना दिया,
अब दर्द भी इसमें होता है इक हल्की सी चुभन से,

मैं लाशों को नहीं गिनता था,
बन गया था खुद इक लाश मैं,

तूने प्यार भी करना सिखा दिया,
नफरत भरे मेरे दिमाग को,

अब छोड़ तुझे कहाँ जाऊँ मैं,
किस ठौर मैं कदम बढ़ाऊं अब,

तेरे हुस्न से बंद सा गया हूँ मैं,
तेरे साथ ही उम्र बिताऊंगा,

नफरतों से भरी इस दुनियाँ में,
मैं प्यार के दीप जलाऊँगा,

बन चुके जहाँ के पथरों को,
अब मोम सदा ही बनाऊँगा मैं...."

©® सुनील कुमार सलैडा ६.१.१५

No comments:

Post a Comment