Saturday, April 20, 2019

सन्नाटे की चुभन

"बहुत अच्छी हैं तेरी अंगड़ाईयाँ,
हर शोख़ी पे मन कुलाँचे भरता है,

हर मौन के पीछे दबी होती है एक चिंगारी,
फट पड़ने को जिसके रहता है लावा तैयार,

उन घरोंदों में बस जाता है तेरा असर,
जिनमें तेरे इत्र की बूंदों से सराबोर था हर कोना,

उम्र का तो पड़ाव है गुज़र जाएगा आहिस्ता-आहिस्ता,
रह जाएँगी तेरी गर्माहट से भीगी हुई साँसों का शोर,

लफ्ज़ ढूँढते हैं सागर का वो किनारा,
जिसमें डूब जाती है गीली मिट्टी की चिकनाहट,

आँधियाँ बन्द कमरों में सन्नाटे सी चुभती हैं,
अकेलापन जब दरवाज़ों को सालता है,

हम ऊंघते हैं बन्द होने से पहले अपने एहसासों को,
यह ख़ौफ़ भी मिट जाने का किसी उत्सव से कम तो नहीं,

यह काइनात भी कम पड़ जाती है,
जब सिमटना तेरे अन्तस्थ में हो तो,

हम घाव पे मिट्टी लगाते रहते हैं अक्सर हर बार,
यह मिट्टी ही हमको मिट्टी से मिलाने का एक उपक्रम है,

काल का डर काजल को मिटा गया कुछ ऐसे,
अमावस्या की रात में चाँद तड़पता है किसी मीन सा जिस तरह,

उस तरह ओझल हो जाएंगे मेरे कदमों के निशान भी,
बर्फ़ में जम जाता है किसी जिस्म का लहू जिस तरह..."
#सुनील©®

No comments:

Post a Comment