"नसों के कसाव से बहती नीर की धारा है,
यह धारा भी क्या धारा है,
जब हमको न कोई सहारा है,
तेरे बुझे हुए काले पड़े उस टुकड़े को,
मैं किसका पाप कहूँगा अब,
तू रोम में बसने निकला था,
हृदय में कसक एक दे गया,
यह कैसा तेरा न्याय बेदर्दी,
तू दर्द भी मीठा दे गया,
मैं रिस्ते मेरे भावों से,
तेरे तहस-नहस हालातों को,
एक दिन में बुझ भी जाऊँगा,
पर तेरे अंदर जलता लावा बनके,
तेरे जले हुए उन टुकड़ों को मैं अपना मीत बनाऊँगा,
मैं पत्थर बनते बनते ही,
तुझे मोम मैं एक दिन बना दूँगा,
तुझे मोम मैं एक दिन बना दूँगा....."
#सुनील©®
Saturday, March 23, 2019
मोम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment